{"_id":"64f3933d2da188a0c60439bc","slug":"abhay-chautala-said-keep-rules-on-appointment-of-legal-officers-on-hold-chandigarh-news-c-16-pkl1010-229563-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी अधिकारियों की नियुक्ति पर नियमों को ताक पर रखे : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनी अधिकारियों की नियुक्ति पर नियमों को ताक पर रखे : अभय
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार में सरकारी नौकरियों में धांधली कर चहेतों को नौकरी दी जा रही है। इस मामले में अब उच्च न्यायालय ने भी हरियाणा के एडवोकेट जनरल आफिस में की गई कानूनी अधिकारियों की नियुक्ति पर सरकार और एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन को नोटिस जारी किया। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी किया है जिन्होंने 14 सितंबर 2016 को एजी कार्यालय में कानूनी अधिकारियों की नियुक्ति के लिए योग्यता का आकलन किया था। चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि कानून अधिकारियों के चयन में गैर चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार नहीं लिया गया। ऐसे कानूनी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो भाजपा सरकार के चहेते हैं और जिनका चयन पहले से ही किया होता है। इनेलो नेता ने कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश बना है तब से यह पहली मिसाल है कि जब किसी कोर्ट ने एडवोकेट जनरल जैसे अहम पद पर बैठे किसी व्यक्ति को चहेतों को गलत तरीके से नौकरी देने के आरोप में नोटिस देकर जवाब मांगा हो। उन्होंने एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन के तुरंत इस्तीफे की मांग की।