{"_id":"659707f0d4d6a4c1f104b765","slug":"abhay-chautala-said-if-inld-government-is-formed-lump-sum-fees-imposed-on-traders-will-be-abolished-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-321885-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो की सरकार बनने व्यापारियों पर लगी एकमुश्त फीस करेंगे खत्म : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की सरकार बनने व्यापारियों पर लगी एकमुश्त फीस करेंगे खत्म : अभय चौटाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय लेकर प्रदेश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है। प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त है। भाजपा-जजपा सरकार न तो महंगाई पर नियंत्रण कर पाई है और न ही युवाओं को रोजगार देने में सफल हुई है। इनेलो की सरकार बनने पर मंडी व्यापारियों पर लगाई गई एकमुश्त फीस को खत्म किया जाएगा।
चौटाला ने कहा कि सब्जी मंडी में फीस बढ़ाने का असर यह हुआ कि किसानों को दाम कम मिलेंगे और ग्राहकों को महंगी सब्जी व फल खरीदने पड़ेंगे। जनता पहले से ही आटा, दाल, खाद्य तेल और अन्य चीजों के दामों में भारी बढ़ोतरी से परेशान हैं। उसपर अब मार्केट फीस लगने से महंगी हुई फल और सब्जी को कैसे खरीद पाएंगे। चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से प्रदेश की जनता पर की जा रही ज्यादतियों का सिलसिला विधानसभा चुनावों के बाद खत्म हो जाएगा।