फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay Chautala reached Charkhi Dadri at workers' conference

अभय चौटाला ने कहा- पार्टी में मिला सम्मान और पद, बहकावे में आकर पचा नहीं पाए कुछ लोग

Tue, 30 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Tue, 30 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala reached Charkhi Dadri at workers' conference
अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

जिन लोगों को पार्टी ने मान-सम्मान और पद दिया वे दूसरों के बहकावे में आकर इसे पचा नहीं पाए और बड़े पद की लालसा में संगठन को ही कमजोर करने का काम करने लगे हैं। हरियाणा की जनता धुरंधरों को सबक सीखा चुकी है तो फिर ‘इनकी’ तो औकात ही क्या है। चरखी दादरी में आयोजित इनेलो-बसपा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने संबोधित किया। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने तंज कसकर कहा कि वे लोग गलतफहमी पाले थे कि पार्टी को वे ही चला रहे हैं। 

विज्ञापन


अभय चौटाला ने सीएम मनोहर लाल पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए दो साल बीतने को है, मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का 23 माह बाद भी समय तक नहीं ले पाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता राष्ट्रपति से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं लेकिन किसान हितैषी होने का दम भरने वाले सीएम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। 

विज्ञापन

अभय ने कहा कि प्रदेश में भाईचारा कायम करने के लिए कुछ दिन पहले ही एक सामाजिक आयोजन में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक सीख दी थी। उन्होंने सीएम से कहा था कि अगर भाईचारा कायम रखना है तो सांसद राजकुमार सैनी पर मामला दर्ज करवाकर उन्हें जेल में डाल दें। इससे अपने आप प्रदेश का भाईचारा कायम हो जाएगा। वहीं, कांग्रेस पर भी कार्यकर्ता सम्मेलन में अभय जमकर बरसे। 

अभय ने कहा कि जब भी इनेलो मजबूत हुई तो कांग्रेस ने षड्यंत्र रचकर पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेस ने 1987 में जब चौधरी देवीलाल की सरकार थी तो चौधरी रणजीत सिंह को बहकावे में ले लिया था। इसके बाद जेबीटी षड्यंत्र रचकर ओपी चौटाला को जेल में डाल दिया। इसके बाद इनेलो-बसपा गठबंधन तोड़ने का प्रयास किया और नाकामयाब रहने पर चौधरी रणजीत सिंह की तरह ही अब दोबारा से षड्यंत्र रच डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed