फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Abhay chautala gave offer for alliance to assembly elections in Haryana

करारी हार के बाद अभय चौटाला को फिर आई गठबंधन की याद, इशारों में कह दी बड़ी बात

Sun, 16 Jun 2019 03:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Abhay chautala gave offer for alliance to assembly elections in Haryana
अभय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद इंडियन नेशनल लोकदल ने एक बार फिर से गठबंधन के संकेत दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो किसी दल से गठबंधन कर सकता है। पार्टी नेता अभय चौटाला ने फिर से बसपा की ओर ही इशारा किया है। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के सवाल पर पार्टी के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि बसपा का साथ हमने नहीं छोड़ा था। बसपा खुद इनेलो छोड़कर गई थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले बसपा फिर से साथ आना चाहे तो इस बारे में सोचा जा सकता है।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधानसभा में बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को करीब सौ दिन बचे हैं। इससे पहले इनेलो में बड़ा संगठनात्मक बदलाव कर दिया गया है और अब जल्द इनेलो के आला नेता कार्यकर्ताओं में जान फूंकने में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक इनेलो छोड़कर क्यों जा रहे हैं, इस सवाल के जवाब में अभय ने कहा कि भाजपा को अपने मिशन 75 प्लस के लिए शायद विधायकों की भूख है। इसलिए भाजपा ऐसा कर रही है। विधानसभा स्पीकर पर आरोप लगाते हुए अभय चौटाला ने कहा कि हमने स्पीकर को जजपा के चार विधायकों के खिलाफ शिकायत दी हुई है। मगर स्पीकर इस मामले को जानबूझकर लटका रहे हैं। 

हलका अध्यक्षों के खिलाफ होगी कार्रवाई
लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार के बाद इनेलो उन हलका अध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने चुनाव में असक्रियता दिखाई थी। अभय चौटाला ने कहा कि संगठन के पुनर्गठन के दौरान उन हलका अध्यक्षों को हटाया जाएगा, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में काम नहीं किया है। उधर, शनिवार को बीरबल दास ढालिया ने औपचारिक रूप से इनेलो की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला। 

अभय सिंह चौटाला ने बताया कि पहली जुलाई से हर रोज तीन-तीन हलकों में पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया जाएगा और प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया सहित अशोक अरोड़ा और वे स्वयं सभी जिलों, हलकों और बड़े गांवों में जाकर जनता से अपना संपर्क स्थापित करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed