{"_id":"5f4c7ccd8ebc3e9ff92c3f5b","slug":"abhay-chautala-alleged-dushyant-chautala-for-liquor-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला ने शराब घोटाले को लेकर दुष्यंत पर लगाया आरोप, कहा- आबकारी मंत्री ही सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला ने शराब घोटाले को लेकर दुष्यंत पर लगाया आरोप, कहा- आबकारी मंत्री ही सरगना
Mon, 31 Aug 2020 10:00 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने शराब घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब माफिया का सरगना और कोई नहीं खुद आबकारी मंत्री दुष्यंत हैं। उनकी पार्टी के उप प्रधान इस घोटाले में पकड़े गए थे।
पत्रकारों से बातचीत में अभय ने कहा कि एसईटी की रिपोर्ट आने के बाद भी इस घोटाले से जुड़े किसी व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि शराब घोटाला हुआ है, यह सभी को पता है। बावजूद इसके आरोपियों को बचाया जा रहा है।
राज्य मंत्री द्वारा नारनौल की तत्कालीन एसपी पर लगाए गए आरोप पर अभय ने कहा कि अगर जांच में मंत्री के आरोप सही मिलते हैं तो एसपी को सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबित किया जाए और अगर मंत्री ने एसपी पर कोई गलत आरोप लगाया है तो मंत्री को तुरंत बर्खास्त करके उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की धारा लगाकर एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।
विज्ञापन
राइट टू रिकाल पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्री लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ये अगर लागू हो जाए तो सरकार में शामिल लोग सबसे पहले लोगों का शिकार बनेंगे।