फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP's organization will be ready in one and a half months

Chandigarh News: डेढ़ महीने में तैयार होगा आप का संगठन, फिर लोकसभा क्षेत्रों में रैली की तैयारी

Tue, 05 Sep 2023 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
AAP's organization will be ready in one and a half months
चार हजार पदाधिकारी नियुक्त करने के बाद पार्टी अब बूथ व ग्रामीण संगठन बनाने में जुटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने सर्कल स्तर तक संगठन तैयार कर लिया है। अगले डेढ़ महीने में इसे बूथ लेवल पर ले जाने की तैयारी है। पार्टी ने 15 अक्टूबर तक संगठन तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र में बड़ी रैलियां करेगी। पार्टी की तैयारी हर विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ले जाने की है। इसके लिए पार्टी खाका तैयार कर रही है।
आम आदमी पार्टी हरियाणा में अब तक चार हजार पदाधिकारी नियुक्त कर चुकी है। अब सिर्फ ग्राम समिति और बूथ स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्तियां बची हैं। इनकी नियुक्तियां का कार्य शुरू हो चुका है। आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि पार्टी की पहली प्राथमिकता संगठन तैयार करना है। 15 अक्टूबर तक ग्राम और बूथ समितियां तैयार हो जाएंगी। इन सभी नियुक्तियों के बाद पार्टी हरियाणा के उन मुद्दों को उठाएगी, जिनसे जनता त्रस्त है। बिजली के मुद्दे पर लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। इन्हीं मुद्दों के साथ पार्टी हर लोकसभा क्षेत्र में रैलियां करेगी। इनमें पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आएंगे। पार्टी की पहली रैली अंबाला लोकसभा में हो सकती है। लोकसभा के बाद हर विधानसभा में भी रैलियां करने की योजना है।
विज्ञापन


हर बूथ पर दस वालंटियर होंगे तैयार
भाजपा की तर्ज पर आप हरियाणा में बूथ स्तर पर अपना संगठन तैयार कर रही है। पार्टी हर बूथ के लिए बूथ समितियां बना रही है, इनमें हर बूथ पर दस वालंटियर तैयार करेगी। हरियाणा में कुल 20 हजार बूथ हैं। इस हिसाब से पार्टी के पास दो लाख कार्यकर्ता सीधे तौर पर तैयार हो जाएंगे। वहीं, गांवों के लिए ग्राम समितियां बनाई जा रही हैं। इसमें 11 से 21 सदस्य होंगे। छोटे गांव में 11 और बड़े गांवों में 21 सदस्य होंगे। ढांडा ने बताया कि हर ग्राम समिति में हर जाति के लोगों को शामिल किया गया है, ताकि सामाजिक तालमेल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ के लिए भिवानी को इसलिए चुना
पार्टी ने चार हजार पदाधिकारियों को भिवानी में रविवार को शपथ दिलाई। दरअसल अरविंद केजरीवाल भिवानी जिले के सिवानी के मूल निवासी हैं। वहीं, इससे पहले पार्टी जींद और पंचकूला में बड़े कार्यक्रम कर चुकी है। क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए भी पार्टी ने भिवानी को चुना। भिवानी राजनीतिक गतिविधियों का भी केंद्र रहा है। भिवानी से अहीरवाल क्षेत्र को भी साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed