फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP's meeting in Chandigarh is a show of strength

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आप की शक्ति प्रदर्शन जैसी बैठक

Mon, 01 Jun 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
AAP's meeting in Chandigarh is a show of strength
चंडीगढ़। पंजाब के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद चंडीगढ़ इकाई ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में रविवार को सेक्टर-35 में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रशिक्षण एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएलए-2, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वॉलंटियर शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के उत्साह और भारी उपस्थिति ने पार्टी की सक्रियता को साफ तौर पर दिखाया।
विज्ञापन

बैठक में आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देने, जरूरी फॉर्म भरवाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का प्रयास बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की।

चंडीगढ़ आप अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक स्वयंसेवक संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में पूर्व महापौर कुलदीप कुमार, नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटेरला, प्रेम गर्ग, ओमकार सिंह औलख, विक्रांत ए. तंवर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed