फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP workers raised demand to declare Bhagwant Mann as CM face in Punjab Assembly elections

विधानसभा चुनाव: सीएम चेहरे पर आम आदमी पार्टी में सियासत गरमाई, मान समर्थकों का पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 07 Sep 2021 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Sep 2021 12:01 AM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग तेजी पकड़ने लगी है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मान को सीएम चेहरा घोषित करने की हाईकमान से मांग की। वहीं पहली बार इस पर भगवंत मान ने भी प्रतिक्रिया दी। मान ने कहा कि यह मेरी नहीं कार्यकर्ताओं की मांग है। 

विज्ञापन
AAP workers raised demand to declare Bhagwant Mann as CM face in Punjab Assembly elections
भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब आम आदमी पार्टी में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को लुधियाना से चंडीगढ़ पैदल पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर सांसद और आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के पक्ष में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि दिल्ली की सर्वे टीम के अनुसार हमें मुख्यमंत्री चेहरा नहीं चाहिए। राज्य के विकास और पार्टी की मजबूती के लिए हमें भगवंत मान ही चेहरा चाहिए।

विज्ञापन


पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के बाद अब आप में सीएम चेहरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। हाल ही में भगवंत मान को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने को लेकर कुछ आप पार्टी के विधायकों ने मांग उठाई थी। इसके बाद लगातार इस मांग को आप के कार्यकर्ता उठा रहे हैं। सोमवार को भी कुछ आप कार्यकर्ता लुधियाना से चंडीगढ़ पहुंच गए और सेक्टर 39 में पार्टी के अस्थायी कार्यालय पर भगवंत मान के पक्ष में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ता प्रदीप ने बताया कि भगवंत मान को हम सीएम चेहरा बनाए जाने को लेकर मिशन के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी आलाकमान ने 2017 में जो गलती की थी वह हम इस बार नहीं होने देंगे। दिल्ली की सर्वे की टीम के अनुसार हमें मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चाहिए हमें सिर्फ भगवंत मान चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मान को 2022 में सीएम चेहरा नहीं बनाया गया तो इसके गंभीर परिणाम चुनाव में देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं नहीं मांग रहा सीएम चेहरा, यह कार्यकर्ताओं की मांग: मान
सांसद भगवंत मान ने सोमवार को चुप्पी तोड़ी और कहा कि मैं नहीं मांग रहा सीएम चेहरा, यह मांग कार्यकर्ताओं की है। पार्टी में सीएम चेहरे को लेकर चल रही सियासत के बीच भगवंत मान का यह बड़ा बयान माना जा रहा है। मान ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री चेहरा नहीं मांग रहा है। सीएम चेहरे को लेकर पंजाब में कार्यकर्ता जो मांग कर रहे हैं वह उनके प्रति कार्यकर्ताओं का प्यार है। हालांकि इस पर जो भी फैसला होगा वह दिल्ली से ही तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed