{"_id":"6315d75a866b987ec30aa8c4","slug":"aap-will-start-make-india-number-one-campaign-from-adampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर में 'आप' की बड़ी रणनीति: सात को यहीं से शुरू होगा मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन, केजरीवाल करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर में 'आप' की बड़ी रणनीति: सात को यहीं से शुरू होगा मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन, केजरीवाल करेंगे नेतृत्व
Mon, 05 Sep 2022 04:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:40 PM IST
सार
आप सांसद ने कहा कि नंबर वन देश बनाने के लिए परिवारवाद व मित्रवाद से बाहर निकलना पड़ेगा। ईमानदार लोग राजनीति में आएं और इन परिस्थितियों को बदलें। आदमपुर को हमने इसलिए चुना है क्योंकि परिवारवाद का एक बड़ा उदाहरण आदमपुर रहा है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आप नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की राजनीतिक हत्या है। पूरा हरियाणा इसको लेकर सवाल उठा रहा है और कह रहा है कि इसके तार आदमपुर से जुड़े हैं। खुद सोनाली फोगाट के परिवार के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसलिए सरकार को इस मामले की तुरंत प्रभाव से सीबीआई जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान गुप्ता ने कहा कि अभी तक की गोवा पुलिस की जांच में ये तो सामने आ गया कि सुधीर सांगवान ने सोनाली की हत्या की है लेकिन हत्या की वजह क्या रही और किसके कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, इसका खुलासा होना बाकि है।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल पर डॉ. गुप्ता ने कहा कि आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 7 व 8 सितंबर को हिसार दौरे के दौरान सोनाली फोगाट के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, पंचायत चुनाव के सवाल पर हरियाणा प्रभारी ने कहा कि पंचायत चुनाव आप पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।
विज्ञापन
दिल्ली और पंजाब की एक्साइज पॉलिसी के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा का काम प्रदेशों की सरकारों को तोड़ने हैं, कई प्रदेश इसके गवाह हैं, दिल्ली में भी यही कोशिश की गई थी, ईडी और सीबीआई समेत तमाम हथकंडों से डराने और लालच की कोशिश की गई, लेकिन केंद्र सरकार सफल नहीं हो सकी।