{"_id":"143b6c7355a0173bcd2bdfb1a376e745","slug":"aap-will-do-participate-in-punjab-sub-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में उपचुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में उपचुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में उपचुनाव लड़ने का मन बना ही लिया है। मंगलवार को पंजाब के सांसदों और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच हुई बैठक में इस पर फैसला हो गया। पटियाला सीट से लड़ने पर सभी सहमत हैं। तलवंडी साबो पर भी फैसला जल्द होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का मानना था कि दिल्ली में चुनाव तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। लेकिन पंजाब के वर्कर मजबूत ढंग से हाईकमान केसामने यह बात रख चुके थे कि उप चुनाव जरूर लड़ने चाहिए। कुछ समय पहले मनीष सिसोदिया की अगुवाई में आई केंद्रीय टीम के सामने भी वर्करों ने खुल कर यह बात रखी थी।
विज्ञापन
वर्करों ने यहां तक कह दिया था कि अगर हम चुनाव नहीं लड़े तो लोग हमें भगोड़ा करार देंगे। लोक सभा चुनाव में जिन लोगों ने वोट दिए हैं, उनका भरोसा टूट जाएगा। मंगलवार को पार्टी सांसदों डॉ. धरमवीर गांधी व भगवंत मान ने भी राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने यही बात रखी।
विज्ञापन
सांसदों का कहना था कि लोकसभा चुनाव में पटियाला हलके में पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वहां से चुनाव जरूर लड़ना चाहिए। इसके बाद पार्टी ने पटियाला से लड़ने पर मोहर लगा दी। तलवंडी साबो पर भी फैसला जल्द होने की उम्मीद है। पार्टी प्रवक्ता प्रो. मनजीत सिंह ने कहा कि पटियाला से पार्टी चुनाव लड़ेगी। तलवंडी साबो पर भी फैसला बुधवार तक हो जाएगा।