फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will contest assembly elections in Haryana Bhagwant Mann press conference

हरियाणा में दरका विपक्षी गठबंधन: विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान

Thu, 18 Jul 2024 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 02:17 PM IST
सार

हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर लड़ा था। आप को 10 में से एक सीट मिली थी हालांकि पार्टी वो सीट जीत नहीं सकी थी। अब विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस आमने सामने होंगी।

विज्ञापन
AAP will contest assembly elections in Haryana Bhagwant Mann press conference
आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी प्रदेश में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे।

विज्ञापन

पंजाब, दिल्ली से मिलती है हरियाणा की संस्कृति

मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। मान ने कहा कि हमने अभी जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी।  हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम पर भड़के सांसद संजय सिंह

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। 10 साल में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही है। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और  बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है। आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने 'हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल' का नारा दिया।

बूथ स्तर पर लड़ेंगे चुनाव

संदीप पाठक ने कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र में हमने लोकसभा चुनाव लड़ा। हम सिर्फ 20 हजार वोट से हारे। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे। एसवाईएल को लेकर कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed