फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP will announce mayor candidate on January 19

Chandigarh News: आप 19 जनवरी को करेगी मेयर उम्मीदवार की घोषणा

Sun, 12 Jan 2025 09:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
AAP will announce mayor candidate on January 19
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने 19 जनवरी को मेयर पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने का फैसला किया है। पार्टी गुटबाजी से बचने के लिए नामांकन से ठीक एक दिन पहले उम्मीदवार का नाम गुप्त रखने की नीति अपना रही है। वहीं, भाजपा नामांकन के दिन ही अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
विज्ञापन

आप के सूत्रों के अनुसार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के मुद्दे पर लगातार बैठकें हो रही हैं। उम्मीदवार चयन में पार्टी नेतृत्व सभी संभावित पहलुओं पर विचार कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेयर चुनाव पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद को उम्मीदवार तय करने को अधिकृत किया गया। आम आदमी पार्टी के साथ हुए समझौते के अनुसार कांग्रेस के खाते में आए पदों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन करने के लिए अधिकृत किया गया है। इस दौरान पार्टी की बैठक में सभी सातों पार्षदों के कार्यों की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने की। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वे शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चुनावी वादों पर कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगले नगर निगम चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर देने का फैसला लिया है। बता दें कि शहर में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 24 जनवरी को चुनाव होंगे। 20 जनवरी को सभी पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। इस बार पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद रमणीक सिंह बेदी होंगे। पिछली बार हुई विवादित घटनाओं से बचने के लिए इस बार कड़ी सुरक्षा और कैमरों का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


गुटबाजी से बचने की कवायद
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के पास पर्याप्त नंबर है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कई पार्षद खफा चल रहे हैं। कुछ संगठन से नाराज हैं तो कुछ मनचाहा पद पाने के लिए पार्टी के अंदर संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने संगठन की भी घोषणा की है, उसकी वजह से भी कुछ पार्षद नाराज चल रहे हैं। आप ने गुटबाजी और आंतरिक विवादों से बचने के लिए नामांकन प्रक्रिया से ऐन पहले उम्मीदवार की घोषणा करने का फैसला किया है। पार्टी की रणनीति है कि अंतिम समय में उम्मीदवार का नाम घोषित कर विपक्ष को तैयारी का समय न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों से साधा जा रहा संपर्क
पार्षदों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए इन दिनों खूब जोर आजमाइश चल रही है। कोशिश की जा रही है कि चुनाव से पहले या तो पार्टी बदलवाई जाए या फिर उन्हें क्रॉस वोटिंग के लिए मनाया जाए। इसके लिए हर तरह से जोड़-तोड़ की कोशिश की जा रही है। पार्षदों के रिश्तेदारों तक से संपर्क साधा जा रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को भी यह मालूम है इसलिए अपने पार्षदों को टूटने से बचाने के लिए वह पिछली बार की तरह फिर से बाहर किसी रिजॉर्ट में ले जा सकते हैं। पिछली बार भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद 20 दिन तक रोपड़ के रिजॉर्ट में रहे थे। वह मेयर चुनाव के दिन ही चंडीगढ़ पहुंचे थे।


वर्तमान में वोट का गणित
भाजपाः 15 पार्षद
आम आदमी पार्टीः 13
कांग्रेसः 7 और एक सांसद

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed