फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Supporter Gul Panag come back to Chandigarh

लौटीं गुल, एक नेगेटिव प्वाइंट और एक पॉजीटिव

Mon, 30 Jun 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
AAP Supporter Gul Panag come back to Chandigarh

लोकसभा चुनाव की हार के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं गुल पनाग लोगों के बीच लौटीं। उनका नेगेटिव पाइंट ये रहा कि डड्डूमाजरा में जनसभा के बावजूद वे उस जांबाज फाइटरमैन के घर जाना भूल गईं, जिसने सेक्टर 17 की नाइलिट बिल्डिंग की आग बुझाते वक्त अपनी जान दे दी थी।

विज्ञापन


एयरफोर्स के फाइटरमैन रविंद्र शर्मा भी डड्डूमाजरा में ही रहते थे।  आठ अप्रैल को आग बुझाते वक्त बिल्डिंग ढह गई और वे उसमें दब गए थे। इलाज के लिए उन्हें सेक्टर 16 ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


उनका पॉजीटिव पाइंट

AAP Supporter Gul Panag come back to Chandigarh

गुल पनाग का पार्टी में ओहदा बढ़ गया है। पार्टी ने उन्हें नेशनल एग्जीक्यूटिव का सदस्य बनाया है। अब वे दिल्ली में भी पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लेती रहेंगी।

पनाग ने बताया कि पार्टी ने जो भी उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगी। चंडीगढ़ में पार्टी का जो वोट बैंक है, उसे मेन्टेन करने की जिम्मेदारी भी उनकी और उनके वालंटियर की है।

आप के मिशन विस्तार पर जोर

AAP Supporter Gul Panag come back to Chandigarh

उन्होंने दो जनसभाएं संबोधित कर कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी के लिए मजबूती से खड़ा होने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने हाल ही में मिशन विस्तार पर काम करना शुरू किया है।

अब पार्टी को संगठन का रूप देने की कोशिश की जाएगी। संगठन में पार्टी के ग्रास रूप पर तैनात कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी होंगे।

पहले बूथ स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी, फिर इसके ऊपर स्तर की कमेटी तैयार की जाएगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही एडहॉक कमेटी चुनेगी, जो जिले में सर्वे सर्वा होगी। 

विज्ञापन

हर हफ्ते तीन सेक्टर में करेंगे विस्तार

AAP Supporter Gul Panag come back to Chandigarh

पार्टी ने बताया कि डड्डूमाजरा में लोकसभा चुनाव में उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिला। कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा आप को वोट मिले थे। पार्टी के मुताबिक हर हफ्ते तीन सेक्टर को विस्तार अभियान के तहत कवर करने का निर्णय लिया गया है।

गुल पनाग ने बताया कि पार्टी शहर के मुद्दे विस्तार से उठाती रहेगी। वे हर मुद्दे पर शहरवासियों के साथ हैं। इस मौके पर पार्टी के सदस्य विजय पाल, नरेश गर्ग (बॉबी), एचके अरोड़ा, कौशल सिंह, विक्रम, तेजेंद्र बेदी, योगेश सोनी और निकिता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed