फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap state president sucha singh chhotepur alleged badal family

'बादल परिवार की शह पर खूनी बसें लोगों को कुचल रहीं'

Mon, 14 Dec 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 14 Dec 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
aap state president sucha singh chhotepur alleged badal family

आप के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अकाली नेता की बस से छात्रा के कुचले जाने की निंदा करते हुए बादल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर खूनी बसें दौड़ रही हैं, ये बसें बादल परिवार की शह पर लोगों को कुचलने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों मुक्तसर के गांव चन्नू में न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस की ओर से आठवीं की छात्रा अर्शदीप को कुचलने की घटना की आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान, फरीदकोट से सांसद साधू सिंह ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रा की बस ने सिर्फ एक बार ही हत्या नहीं की, बल्कि उसकी तीन बार हत्या की गई। बाकी दो बार पुलिस ने अमानवीय व्यवहार के साथ मृतक के शव की हत्या की है।
विज्ञापन


सांसद मान का कहना था कि गांव के लोग घटना को लेकर जब मृतक छात्रा का शव रखकर बस मालिक व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे तो रात के करीब दो बजे पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। यही नहीं शव को पांच सौ मीटर दूरी तक घसीट कर शव का अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस ने लोगों पर गोलियां चलाई हैं, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि पुलिस सरकार को खुश करने के लिए आम लोगों पर जुल्म ढहा रही है। मान ने कहा कि इससे पहले भी इसी गांव में चार अन्य लड़कियों को उक्त खूनी बसों ने अपना शिकार बनाया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले पीटा फिर उन पर ही हत्या करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर दिया। बस को भी खुद आग के हवाले कर दिया, ताकि लोगों पर मामला दर्ज किया जा सके। मान ने कहा कि मोगा कांड में  भी अर्शदीप नामक लड़की को इसी तरह बादलों की बस ने मारा था।

सांसद मान ने कहा कि वह इस पूरे मामले को संसद में उठाएंगे। साथ ही गृह विभाग को इस मामले की पूरी रिपोर्ट लेने के लिए आग्रह करेंगे। फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह ने कहा कि जब वह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उनके घर जा रहे थे तो डेढ़ किलोमीटर पीछे पुलिस ने उनको जाने से रोक लिया। इसके बारे में वह संसद में आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप के वर्करों पर भी पुलिस झूठे मामले दर्ज अकाली लीडरों को खुश करने में लगी हुई है। मान ने कहा कि अगर पुलिस की ओर से आप के वर्करों व आम लोगों पर दर्ज किए मामले रद्द न किए गए तो वे बादल की कोठी समेत हर पुलिस थाने का घेराव कर गिरफ्तारियां देंगे।


आप के लीचगल सैल के प्रभारी हिम्मत सिंह शेरगिल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को जीत कर अगर आप की सरकार पंजाब में आती है तो वह सबसे पहले उन अकाली लीडरों व पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने सुखबीर बादल की शह पर आम लोगों को मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed