फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP's hundereds NRI's arrived for campaign from Canada

आप के प्रचार के लिए कनाडा से पहुंचे सैंकड़ों एनआरआई

Thu, 19 Jan 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
AAP's hundereds NRI's arrived for campaign from Canada
आप

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को कनाडा से 180 एनआरआई का पहला दल वीरवार को पंजाब पहुंचा। यूकेसे दूसरा दल 24 जनवरी को आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास ने उनका स्वागत किया। जबकि, चंडीगढ़ में संजय सिंह और कंवर संधू ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


टोरंटो में चलो पंजाब मुहिम के कनवीनर सुरिंदर मावी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस विकल्प नहीं, बल्कि बादल पिता-पुत्र की भ्रष्ट सियासत का माकूल विकल्प आप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं। कनाडा में लोगों ने देखा है कि अच्छी सरकार कैसे लोगों का जीवन बदल देती है। पंजाब में नशे ने एक पूरी पीढ़ी को तबाह कर दिया है। 

सुखबीर ने किया एनआरआई को बदनाम : संजय

AAP's hundereds NRI's arrived for campaign from Canada
संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो

कनाडा में आप यूथ विंग के कनवीनर जोबन रंधावा ने कहा है कि लोगों को इस सरकार से छुटकारा दिलाने को एनआरआई कड़ी मेहनत करेंगे। दल में शामिल लोग पंजाब के दोआबा क्षेत्र के अलग-अलग हलकों में जाएंगे। 

साथ ही बिक्रम मजीठिया के हलके मजीठा को टारगेट करेंगे। चलो पंजाब मुहिम के लिए करीब 35 हजार एनआरआई ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से ज्यादातर पंजाब आ गए हैं, बाकी विदेश में बैठकर ही समर्थन करेंगे।

सुखबीर ने किया एनआरआई को बदनाम : संजय
आप नेता संजय सिंह और कंवर संधू ने विदेशों में रह रहे सभी पंजाबियों को आतंकी कहने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की निंदा की है। प्रेस क्लब में बातचीत करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि सुखबीर का बयान एनआरआई वर्ग की बेइज्जती है। 

एनआरआई एक बेहतर पंजाब के लिए आप का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी। बादल पिता-पुत्र बड़े अंतर से हारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed