फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP ruckus over recounting of ward number four in Chandigarh Municipal election

चंडीगढ़ निगम चुनाव परिणाम: वार्ड नंबर-चार की दोबारा मतगणना कराने पर आप का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Mon, 27 Dec 2021 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Dec 2021 08:25 PM IST
सार

वार्ड नंबर चार में दोबारा मतगणना कराने पर हंगामा हो गया। आप प्रवक्ता राघव चड्ढा अपने समर्थकों संग मतगणना स्थल पहुंचे। यहां आप नेताओं ने धरना देकर नारेबाजी की। लगभग तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। हालांकि दोबारा मतगणना में भी आप प्रत्याशी सुमन देवी ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
AAP ruckus over recounting of ward number four in Chandigarh Municipal election
पुलिस अधिकारी से बात करते राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर-4 की मतगणना दोबारा कराने पर विवाद हो गया। मतगणना स्थल पर आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए धरना दिया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बमुश्किल माहौल शांत किया। आप का आरोप है कि भाजपा जबरन अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है। 

विज्ञापन


सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यदि कुछ भी गलत किया गया तो वह ईंट से ईंट बजा देंगे। तीन घंटे लगभग यह प्रकरण चलता रहा। आखिर में दोबारा दो बूथों की मतगणना हुई लेकिन आंकड़े वही रहे यानी आप की प्रत्याशी सुमन देवी जीतीं। जीत के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।
विज्ञापन

 
दोपहर एक बजे वार्ड- 4 की मतगणना हुई। इस दौरान आप की प्रत्याशी सुमन देवी को 3286 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा की प्रत्याशी सविता गुप्ता को 3274 मत मिले। जीत महज 12 वोट से थी। इसलिए भाजपा ने जीत का प्रमाण पत्र देने से पहले ही विरोध दर्ज करा दिया। कहा कि मतगणना दोबारा कराई जाई। इसी दौरान प्रार्थना पत्र दिए गए। यह बात आप समर्थकों को पता लगी तो मतगणना स्थल में मौजूद एजेंटों ने बाहर निकलकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका आरोप था कि मतगणना के दौरान तीन से चार बार मशीन चलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


                                              धरने पर बैठे आप के नेता।

मतगणना बेहतर ढंग से हुई लेकिन उस परिणाम को भाजपाई नहीं पचा पा रहे हैं। वह गड़बड़ी करने के उद्देश्य से वह ऐसा कर रहे हैं। इसी दौरान आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा भी पहुंच गए। उन्होंने विरोध दर्ज कराया। प्रत्याशी से मिलने की जिद की लेकिन पुलिस ने ऊपर नहीं जाने दिया। जबरन जाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 


कुछ समर्थक धरने पर बैठ गए। आप के समर्थकों का कहना है कि वह मतगणना स्थल तक जाएंगे लेकिन यह संभव नहीं था। आखिर में आप प्रत्याशी को बुलाया गया। उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें। उसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ लेकिन नारेबाजी होती रही। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को शांत कर दिया और दोबारा मतगणना हुई। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग तीन घंटे लग गए।

वार्ड नंबर- 2 से दोबारा मतगणना के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड नंबर-2 की दोबारा मतगणना करवाने के लिए होम साइंस कॉलेज कांग्रेस प्रत्याशी हरमोहिंदर सिंह लक्की पहुंच गए। वह मुश्किल मतगणना स्थल तक पहुंचे। काफी देर तक वह खड़े रहे लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। काफी प्रयास के बाद उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन दोबारा मतगणना नहीं हो सकी, क्योंकि विजेता को प्रमाण पत्र दिया जा चुका था। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण को वह आगे तक ले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed