फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP released list of tainted candidates in haryana

'आप' की सूची जारी, 11 उम्मीदवार 'दागी'

Thu, 02 Oct 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
AAP released list of tainted candidates in haryana

विधानसभा चुनाव लड़ने से पीछे हटी आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में कूद पड़ी है। आप के शीर्ष नेता योगेंद्र यादव ने बुधवार को चुनाव मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों को दागी बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों की सूची जारी की जिनमें पांच कांग्रेसी भी शामिल हैं। पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि इन नेताओं को हरवाने के लिए आप के कार्यकर्ता उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रदर्शन करेंगे और वोटरों से अपील करेंगे कि वे इन उम्मीदवारों को वोट नहीं दें।
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि इन 11 प्रत्याशियों के अलावा कई और दागी नेता भी चुनाव लड़ रहे हैं जिनके खिलाफ भी सबूत जुटाएं जा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आप' की नजर में ये हैं दागी उम्मीदवार

AAP released list of tainted candidates in haryana

योगेन्द्र यादव ने जिन 11 उम्मीदवारों पर आरोप लगाए हैं, उनमें हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं सिरसा के उम्मीदवार गोपाल कांडा, ऐलनाबाद से इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला, भाजपा के दादरी से उम्मीदवार सोमवीर सांगवान, गुड़गांव से उमेश अग्रवाल, तोशाम क्षेत्र से हजकां उम्मीदवार वेद पाल तंवर हैं।

इसके अलावा सूची में कांग्रेस से असंध सीट से महिला उम्मीदवार सुमिता सिंह, भिवानी खेड़ा से रामकिशन फौजी, नारनौल से राव नरेंद्र सिंह, उकलाना से नरेश कुमार, हांसी से विनोद भ्याना और बरवाला से रामनिवास का नाम शामिल हैं।

योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि शपथ पत्र में उम्मीदवार की ओर से अचल संपत्ति की कीमत काफी कम बताई जाती है। जबकि पांच साल पहले जो प्रापर्टी खरीदी जाती है उसे विधानसभा चुनाव के नामांकन में कीमत बढ़ी हुई बताई जाती है। उनका कहना है कि लाखों की जमीन करोड़ों की बन जाती है।

यादव ने प्रावधानों में बदलाव की मांग की। उनका कहना है कि उम्मीदवार से 5 साल की आय और स्रोत भी पूछना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कई उम्मीदवारों ने अपनी आय शून्य बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed