{"_id":"5f5e84288ebc3efbb74e3f6a","slug":"aap-protested-against-the-increased-water-rates-by-digging-well-chandigarh-news-pkl3877980111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने कुआं खोदकर पानी की बढ़ी दरों पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने कुआं खोदकर पानी की बढ़ी दरों पर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पानी की बढ़ी दरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-52 में प्रतीकात्मक कुआं खोदकर अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि तीन गुना दरें बढ़ाकर नगर निगम ने पानी जैसी मूलभूत सुविधा को आम आदमी से दूर पहुंचा दिया है।
भाजपा शासित नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। नगर निगम के अधिकारी व भाजपा पार्षद मिलकर जनता के टैक्स को भ्रष्टाचार के माध्यम से अपनी जेब में भर रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण लोग पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अब पानी की दरों में 3 गुना तक की बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट जाएगी। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि चंडीगढ़ में दिल्ली की तर्ज पर 20,000 लीटर पानी मुफ्त दिया जाए।
प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग ने कहा कि नगर निगम ने न वाटर लीकेज को खत्म किया, न रीसाइकलिंग पर काम किया और न वाटर हार्वेस्टिंग पर। इससे न जाने कितने लीटर पानी व्यर्थ में बह जाता है। शहर में आय बढ़ाने के बहुत सारे संसाधन है, जिससे जनता पर बिना बोझ डाले नगर निगम आय बढ़ा सकती है, लेकिन नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, इसलिए नगर निगम को भंग कर देना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर स्थानीय नेता मनोज राय, ममता, प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पीपी घई, ओम प्रकाश तिवारी, मीना शर्मा, योगश सोनी, प्रदेश महासचिव गुरदेव यादव, प्रदेश कालोनी सेल अध्यक्ष राजिंदर हिंदुस्तानी कार्यकारिणी सदस्य दरम्यान सिंह, रविंदर समियाल, मलविदर सिंह, धीरेंद्र विक्त्रस्म, रमेश कुमार, हरचरण दिलावर, सुनील सिंह और जस्सी लुबाना, आप नेता विरेंदर सिंह वीरू, राकेश शर्मा और कार्यकर्ता सुधीर कुमार, प्रवीण शर्मा, सत्यवान, करनैल सिंह, अशोक कुमार, अजय, राठी और अन्य साथी मौजूद रहे।