फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP protest against the entry fee at the Botanical Garden

Chandigarh News: बोटैनिकल गार्डन में प्रवेश शुल्क के विरोध में आप का प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
AAP protest against the entry fee at the Botanical Garden
खुड्डा लाहौरा, जस्सू, सारंगपुर और धनास के लोगों पर पड़ेगा असर, 26 अक्तूबर को नगर निगम आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर से शुल्क लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग, गवर्नर हाउस तक मार्च की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बोटैनिकल गार्डन में एक नवंबर से प्रवेश शुल्क लगाने के प्रशासन के फैसले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को गार्डन के गेट पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने प्रशासन से फैसला तुरंत वापस लेने और गार्डन को पहले की तरह आम जनता के लिए निशुल्क रखने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर गवर्नर हाउस की ओर मार्च करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आप के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि बोटैनिकल गार्डन शहरवासियों के लिए सैर करने और स्वच्छ वातावरण में समय बिताने का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान है। यहां प्रवेश शुल्क लगाना आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों के लोगों को होगी परेशानी
वार्ड नंबर एक की पार्षद जसविंदर कौर ने कहा कि यह पार्क आसपास के गांवों की जमीन पर बना है। खुड्डा लाहौरा, जस्सू, सारंगपुर और धनास के लोग सुबह-शाम यहां सैर करने और स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं। गांवों के लोगों के लिए यह प्रमुख पार्क है। ऐसे में प्रवेश शुल्क लगाना उनके साथ अन्याय होगा। उन्होंने प्रशासन से फैसला वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अक्तूबर को सौंपेंगे ज्ञापन
विजय पाल सिंह ने कहा कि पार्टी 26 अक्तूबर को नगर निगम आयुक्त से समय लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगी। इसमें प्रवेश शुल्क लगाने का फैसला वापस लेने की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मांग नहीं मानी तो पार्टी गवर्नर हाउस की ओर मार्च करेगी। प्रदर्शन में मेयर कुलदीप कुमार, नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह, पार्षद जसबीर सिंह लाडी, दीपा दुबे सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed