फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP party gets lifeline in Haryana before assembly elections

Chandigarh News: विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी को हरियाणा में मिली संजीवनी

Fri, 07 Jun 2024 04:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
AAP party gets lifeline in Haryana before assembly elections
पंचायत चुनाव के बाद लोकसभा की एक सीट पर पार्टी का बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लोकसभा के 9 में से 4 विधानसभा हलकों में आप जीती, तीन पंजाब के साथ सटे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में हुए लोकसभा चुनावों में बेशक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता हार गए हैं, लेकिन यह परिणाम पार्टी के लिए संजीवनी लेकर आए हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भाजपा के नवीन जिंदल को कड़ी टक्कर देने के साथ पार्टी ने यहां के नौ में से चार विधानसभा हलकों में जीत दर्ज की है। इसमें खास बात यह है कि तीन विधानसभा सीटें पंजाब की सीमा के साथ लगती हैं। इनमें गुहला-चीका, पिहोवा और शाहाबाद विधानसभा सीटें शामिल हैं। दूसरा, जाट लैंड के नाम से मशहूर कैथल के कलायत हलके में भी आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी बढ़त मिली है।
इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र की सीट कांग्रेस ने आप को दी थी। यहां से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का प्रदर्शन ठीक रहा। पार्टी को यहां पर तीन प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं। गुप्ता को कुल 5.13 लाख मत मिले, जबकि 5.42 लाख मत लेकर नवीन जिंदल ने 29021 मतों से जीत दर्ज की है। जिंदल यहां से पहले दो बार कांग्रेस की ओर से सांसद भी रहे हैं, जबकि गुप्ता पहली बार यहां पर चुनाव लड़ने आए थे। बाहरी होते हुए भी गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने में कामयाब रहे। हालांकि, कांग्रेस के समर्थन से भी उनको वोट मिले हैं, लेकिन पार्टी ने यहां से जीत के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा लेकिन जीत नसीब नहीं हो सकी। अब पार्टी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की इन चार विधानसभा सीटों पर विशेष रूप से फोकस करेगी, जहां पर पार्टी को लीड मिली है। इसके लिए पार्टी ने अभी से प्रत्याशी भी तलाशने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बाक्स
पंचायत चुनाव में आप ने दी थी दस्तक
हरियाणा में साल 2022 में हुए पंचायती राज के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा था और कई जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया था।
आप ने जिला परिषद की लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिरसा, अंबाला, यमुनानगर व जींद सहित कुछ जिलों में जिला परिषद की 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, निकाय चुनाव में इस्माइलाबाद में आम आदमी पार्टी की नेता निशा गर्ग चेयरमैन बनने में कामयाब रही थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए जल्द नई रणनीति बनाएगी पार्टी
लोकसभा चुनावों के परिणामों पर मंथन करने के बाद अब पार्टी हरियाणा में आगामी चार माह में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगी। रणनीति के तहत पार्टी पंजाब के साथ लगती सीटों पर जोर लगाएगी। क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और दोनों राज्यों का एक-दूसरे पर सामाजिक और सांस्कृतिक असर है। पार्टी नेताओं का मानना है कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा के सात जिलों में पार्टी विशेष रणनीति के तहत काम करेगी, ताकि विधानसभा में पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराई जा सके। इस बारे में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता का कहना है कि जल्द ही संगठन की बैठक बुलाकर इस पर मंथन किया जाएगा और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed