Haryana: अरविंद केजरीवाल पहुंचे भिवानी, बोले- हरियाणा के लोग सरकार से तंग आ चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये रैली नहीं वालंटियर मीटिंग है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सर्वे में नहीं आते बल्कि सीधे सरकार में ही आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को हरियाणा के भिवानी पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग उनसे जुड़ रहे हैं, अपनी जेब से पैसा खर्च कर टाइम दे रहे हैं, इसका मतलब हैं कि लोग मौजूदा पार्टियों से परेशान हो चुके हैं, मौजूदा सत्ता से तंग आ चुके हैं। लोग पंजाब और दिल्ली में देख रहे हैं कि वहां पर इतनी अच्छी व्यवस्था हो गई, इतना अच्छा माहौल हो गया।
WATCH | Bhiwani, Haryana: Delhi CM Arvind Kejriwal says, "People of Haryana are fed up with the current government and they want change." pic.twitter.com/4WOGi7FgV6
#WATCH | Bhiwani, Haryana: Delhi CM Arvind Kejriwal says, "People of Haryana are fed up with the current government and they want change." pic.twitter.com/4WOGi7FgV6
— ANI (@ANI) September 3, 2023
भिवानी की नई अनाज मंडी में रविवार को आम आदमी पार्टी के करीब चार हजार कार्यकर्ताओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश भर से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की।
अरविंद केजरीवाल ने 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा में हर बूथ पर आम आदमी पार्टी के 10-10 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में करीब 20 हजार बूथ हैं जिस लिहाज से आने वाले डेढ़ माह बाद 15 अक्तूबर तक प्रदेश में करीब दो लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो जाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव चाहती हैं, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है। हरियाणा में पार्टी की जीत निश्चित है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में देश में भाजपा का सफाया भी आम आदमी पार्टी ही करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को बिजली मुफ्त मिल सकती है तो हरियाणा की जनता को मुफ्त बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी किसानों और आम लोगों के लिए बिजली फ्री की गई है।
जिसके बाद हरियाणा के लोगों को भी पार्टी की सरकार बनने पर चौबीस घंटे मुफ्त बिजली मिलेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रचार कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर, प्रदेश सचिव अन्नु कादियान, प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु शर्मा, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पवन हिंदुस्तानी मौजूद थे।
कार्यकर्ता घर-घर जाकर चाय व दूध पीकर गिनाएंगे भाजपा सरकार की नाकामी
अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाने से पहले उन्हें नसीहत दी कि पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाएगा और वहां बैठकर चाय या दूध पीयेगा। इसी के साथ भाजपा सरकार की नाकामियों को भी गिनाएंगे। यह भी बताएगा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा का छोरा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी ही बदलाव लाएगी।
वन नेशन और वन इलेक्शन पर बोले केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार वन नेशन और वन इलेक्शन की बात कहती है। इससे जनता का क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है वन नेशन और वन एजुकेशन, वन नेशन और वन इलाज होगा तभी जनता का भला होगा। पंजाब में डेढ़ साल की सरकार ने वहां दिल्ली की तर्ज पर क्लीनिक मोहल्ला खोले हैं। सरकार को जनता की भलाई के लिए ज्यादा सुविधाओं के बारे में सोचना चाहिए।
ये रैली नहीं वालंटियर मीटिंग है : भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये रैली नहीं वालंटियर मीटिंग है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सर्वे में नहीं आते बल्कि सीधे सरकार में ही आते हैं। मान ने हरियाणा सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए सरकारी महकमे को निजी हाथों में सौंपने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में पंजाब में 35 हजार सरकारी नौकरी दी हैं जबकि बड़ी कंपनियां भी पंजाब में आई हैं। उन्होंने कहा कि लोग जब चाहे अर्श से फर्श पर ला सकते हैं। जनता सब जानती है। इसलिए सरकार को अहंकार नहीं करना चाहिए।