फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap mp dharamveer gandhi statement against kejriwal

केजरीवाल के खिलाफ बोले एक और 'आप' सांसद

Sun, 29 Mar 2015 06:06 PM IST
रिंपी गुप्ता/भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, पटियाला/बठिंडा
रिंपी गुप्ता/भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, पटियाला/बठिंडा Updated Sun, 29 Mar 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
aap mp dharamveer gandhi statement against kejriwal

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने भी बगावती सुर अपना लिए हैं। शनिवार को जैसे ही दिल्ली में केजरीवाल ने नेशनल काउंसिल की बैठक में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी से बाहर निकालने का फैसला सुनाया गया, तो डॉ. गांधी भी दोनों के समर्थन में केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतर आए।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में डॉ. गांधी ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल किसी को भी अपनी बात कहने नहीं देते। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी को जैसे-जैसे सफलता मिलती गई वैसे-वैसे ही पार्टी में पहले जैसे लोकतंत्र नहीं रहा।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बैठक में डेमोक्रेटिक सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे कद्दावर नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। बैठक में केजरीवाल ने न तो इन दोनों नेताओं को पार्टी से निकालने संबंधी कोई चर्चा की, न वोटिंग हुई और न ही इन दोनों का पक्ष सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अपना फैसला सुना दिया। उन्होंने कहा कि आप जिन सिद्धांतों को लेकर बनी थी कि अमन पर पहरा दिया जाएगा। अब उन्हीं का केजरीवाल उल्लंघन कर रहे हैं। डॉ. गांधी ने कहा कि वह योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के साथ हैं, लेकिन पार्टी को नहीं छोड़ेंगे।

खिलाफत के लिए अगर केजरीवाल चाहें, तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। वह अपने स्टैंड पर बने रहेंगे। किसी को भी पार्टी के सिद्धांतों को तोड़ने का हक नहीं होना चाहिए।

केजरीवाल के नेतृत्व में आप एकजुट

aap mp dharamveer gandhi statement against kejriwal

गांधी ने आशंका जताई कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच चल रही कलह का असर आने वाले समय में पंजाब में भी पड़ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शायद आने वाले दिनों में पार्टी में चल रही कलह समाप्त हो जाए और पहले की तरह फिर पार्टी में लोकतंत्र आ जाए।

आम आदमी पार्टी की ओर बठिंडा के तलवंडी साबो से उपचुनाव लड़ चुकीं प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी के खिलाफ चलने वालों पर पार्टी हाईकमान की ओर से सख्त निर्णय लेना चाहिए। इस तरह पार्टी की गाइडलाइन से बाहर होकर सीनियर नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए।

डॉ. धर्मवीर गांधी, सांसद, पटियाला ने बताया कि मैं अपनी आत्मा की आवाज सुनकर और पार्टी अनुशासन को देखकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था, लेकिन दिल्ली में बड़ी जीत मिलने के बाद पार्टी अपने उसूलों से भटक रही है। मैं किसी भी नेता की जी हजूरी नहीं कर सकता।

एचएस फूलका, वरिष्ठ नेता, आम आदमी पार्टी  ने बताया कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और पूरी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एकजुट है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सारे फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी में अनुशासन हर हालत में बरकरार रखा जाएगा। इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed