फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP MP Bhagwant Mann wrote a letter to Lok Sabha speaker regarding Special session

भगवंत मान ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा- मिनटों में हल हो सकता है किसानों का मुद्दा

Sat, 05 Dec 2020 02:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
AAP MP Bhagwant Mann wrote a letter to Lok Sabha speaker regarding Special session
भगवंत मान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने केंद्र पर कृषि कानूनों के खिलाफ अड़ियल रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया है। मान ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मोदी सरकार से अपील करते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाकर फसलों की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद को कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


मान ने लोकसभा अध्यक्ष को सत्र बुलाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र के कारण लाखों आंदोलनकारी किसान सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे बैठे हैं जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं और अनहोनी के कारण मौतें भी होने लगी हैं। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान मान ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी पत्र लिख कर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। 
विज्ञापन



आप के राज्यसभा के सदस्यों ने भी विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, क्योंकि मसले का एक मात्र समाधान एमएसपी पर खरीद को कानूनी गारंटी और काले कानूनों को रद्द करना ही है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार किसान नेताओं के साथ सात-सात घंटे बैठकें करके मसले को लटका रही है। यदि सरकार की नीयत खोटी न होती तो यह मसला सिर्फ साढ़े सात मिनट में हल किया जा सकता है। यदि जीएसटी के समय संसद रात को खुल सकती है तो अब इन काले कानूनों को रद्द करने के लिए भी खुल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह और कैप्टन की मुलाकात संदेहास्पद: आप
किसानों की बैठक से पहले कैप्टन और अमित शाह की अकेले में हुई मुलाकात संदेहास्पद है। कैप्टन अचानक दिल्ली आए और सिर्फ अमित शाह के दरबार में हाजिरी लगवा कर चले गए, न आंदोलनकारी किसानों के पास आए और न ही अपने हाईकमान को मिले। यहां तक कि बैठक के उपरांत मीडिया के सामने बेहद कमजोर स्टैंड रखा। यदि नीयत साफ होती तो कैप्टन न केवल विरोधी दलों बल्कि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को साथ लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed