फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap mp bhagwant mann will take divorce with wife

सेलिब्रिटी सांसद ने 18 साल बाद मांगा पत्नी से तलाक

Sat, 21 Mar 2015 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 21 Mar 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
aap mp bhagwant mann will take divorce with wife

बालीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के बाद एक और सेलिब्रिटी 18 साल बाद पत्नी से अलग होने जा रहे हैं। ये सेलिब्रिटी हैं पंजाब के आप सांसद और मशहूर कॉमेडियन भगवंत मान।

विज्ञापन


आप नेता व संगरूर के सांसद भगवंत मान जल्दी ही अपनी पत्नी से अलग हो जाएंगे। भगवंत मान और उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने आपसी सहमति से शुक्रवार को जिला अदालत में तलाक के पेपर दाखिल किए हैं। अदालत ने केस की अगली सुनवाई एक अक्तूबर 2015 निश्चित की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सांसद भगवंत मान शुक्रवार शाम अपनी पत्नी इंदप्रीत कौर के साथ अदालत पहुंचे। उनके साथ वकील भी थे। उन्होंने अतिरिक्त सेशन जज पीपी सिंह की अदालत में तलाक के पेपर दाखिल किए। उन्होंने अदालत में तर्क दिया है कि वह अपने जीवन में काफी व्यस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दूसरे को उचित समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, दूसरी तरफ मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि वह भारत में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी कैलिफोर्निया में रहती हैं। इससे वह एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे।

इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यह घरेलू मामला है। इसके बाद वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए। जिक्रयोग है कि दोनों की शादी को करीब 18 साल के करीब हो गए हैं।

बच्चों को दो हजार डालर देंगे, मकान की भरेंगे किश्तें

aap mp bhagwant mann will take divorce with wife

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे कुछ समय पहले भारत आए थे, लेकिन उनका दिल नहीं लगा था। इसके बाद उन्होंने वापिस जाने का फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से दाखिल किए गए दस्तावेजों में भी यह चीज मानी है कि उन्होंने बच्चों को इंडिया में सैटल करने की काफी कोशिश की थी। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

अदालत में जो पेपर दाखिल इसमें भगवंत मान ने कहा कि जब तब बच्चे 18 साल के नहीं हो जाते हैं। तब तक भगवंत मान दो हजार अमेरिकन डॉलर बच्चों को देंगे। वहीं, कैलिफोर्निया में जो भगवंत का मकान है। उस मकान की किश्तें भी भगवंत मान ही भरेंगे।

मान की जीत के लिए भी बहाया था पसीना
भगवंत मान ने जब लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। उस समय उनकी पत्नी ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उनके चुनावी हलके में उन्होंने भी कई रैलियां की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed