फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   AAP MP BHAGWANT MANN SAYS ABOUT PARLIAMENT VIDEO UPLOADING

भगवंत मान ने बताया, क्या था संसद की वीडियो बनाने का असली मकसद?

Fri, 22 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
AAP MP BHAGWANT MANN SAYS ABOUT PARLIAMENT VIDEO UPLOADING
BHAGWANT MANN RALLY - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने का असली मकसद बताया। लालड़ू स्थित पुरानी अनाज मंडी में शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए सांसद भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने वीडियो बनाकर संसद की सुरक्षा और गरिमा से कोई खिलवाड़ नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने का मकसद लोगों को संसद की असलियत से अवगत करवाना था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को लोकसभा सेशन के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें सस्पेंड करने के लिए शोर मचाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की रैलियों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


यह सबूत है कि लोग पंजाब की रिवायती पार्टियों कांग्रेस और अकाली-भाजपा से बुरी तरह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे नेता लोकसभा जाते ही नहीं और राहुल गांधी सेशन के दौरान सोते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अप्रत्याशित परिणाम देगी

AAP MP BHAGWANT MANN SAYS ABOUT PARLIAMENT VIDEO UPLOADING
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : amar ujala
सांसद मान ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सूबे में अप्रत्याशित परिणाम देगी। पंजाब की जनता अकाली दल के लैंड, सैंड, इलेक्ट्रॉनिक माफिया से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब और कुरान की बेअदबी करने वाले को जेल में डाला जाएगा।

चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस ने समझौता कर लिया है कि एक बार तुसी और एक बार असी, न तुसी सानूं कुज कहो ते न असी कुज कैहणा। उन्होंने कहा कि इस बार यह खत्म हो जाएगा।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. बलबीर सिंह, राकेश बग्गा, आरआर भारद्वाज, बलबीर सिंह बलटाना, एडवोकेट भूम सिंह राणा, इकबाल सिंह डेराबस्सी, एचएस कोहली, दलबीर सिंह हुमायूंपुर, स्वीटी शर्मा, यादविंदर सिंह, हरविंदर सिंह झारमड़ी, अमरीक सिंह ढिल्लों, अमरीक सिंह डेहर और प्रमोद राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed