{"_id":"573c70bc4f1c1b7406ac718d","slug":"aap-leader-sanjay-singh-ranjit-singh-dhandriyan-wala-attack-patiala-punjab-punjab-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब धार्मिक हस्तियां भी सुरक्षित नहीं रहीं: संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब धार्मिक हस्तियां भी सुरक्षित नहीं रहीं: संजय सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 19 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
सिख प्रचारक संत रणजीत सिंह ढंडरियांवाले पर हुए जानलेवा हमले की निंदा करते हुए आप नेता संजय सिंह ने तीखे बोल कहे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि यहां धार्मिक हस्तियां भी सुरक्षित नहीं रहीं। इसके लिए पंजाब की बादल सरकार सीधे रूप में जिम्मेदार है।
संजय सिंह बुधवार यहां पटियाला-संगरूर मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा परमेश्वरद्वार में संत रणजीत सिंह ढंडरियांवाला का हाल-चाल जानने पहुंचे थे। उनके साथ आप के पंजाब के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी थे। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर संत रणजीत सिंह ढंडरियांवालों का हाल जाना और बाबा भूपिंदर सिंह की हत्या पर अफसोस व्यक्त किया।
संजय सिंह ने कहा कि लुधियाना जिले में ही डेढ़ महीना पहले नामधारी समुदाय की माता चंद की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उनके कातिलों को अभी तक पकड़ा नहीं गया। आठ महीने पहले बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
यहां तक कि बरगाड़ी कांड को लेकर शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन करने वाली संगत पर गोली चलाने वाले ‘अनएडेंटिफाइड पुलिसमैन’ का भी पंजाब सरकार पता नहीं लगा सकी। इस मौके सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि वोट की गंदी राजनीति के लिए गहरी साजिश के तहत पंजाब को धार्मिक सांप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है।