फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leader naveen jaihind statement on wife's controversy

स्वाति जयहिंद की पत्नी के अलावा भी बहुत कुछ: नवीन

Fri, 03 Jul 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
AAP leader naveen jaihind statement on wife's controversy

आम आदमी पार्टी की हरियाणा शाखा के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाति को दिल्ली सरकार में जन शिकायत सलाहकार बनाया गया है। इसे योगेंद्र यादव के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मतभेद में जयहिंद के लगातार अरविंद केजरीवाल को खुलकर समर्थन देने के इनाम के तौर पर दिए जाने की खबरों पर आप नेता नवीन जयहिंद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा कि कुछ एजेंसियां ऐसी खबरें चला रही है कि उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री का सलाहकार इसलिए बनाया गया है क्योंकि वे नवीन जयहिंद की पत्नी है यह लोगों की पितृसत्तात्मक सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने अपने काम से अपनी स्वयं की एक अलग पहचान बनाई है। नवीन जयहिंद ने बताया कि श्वाति उनसे पहले से आंदोलनों और समाजसेवा के काम से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वाति जयहिंद वर्ष 2006 से अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही हैं। स्वाति जयहिंद ने सूचना के अधिकार के कानून से लेकर प्रशांत भूषण, पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगडे, मेधा पाटेकर, अन्ना आंदोलन तक में बहुत बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

इतना ही नहीं निर्भया आंदोलन में लाठियां भी खायी हैं। इसलिए यह कह देना कि उन्हें सिर्फ अपने पति की वजह से जिम्मेदारी मिली है यह एक घटिया सोच को दर्शाता है।

कहा- 'मेरी पत्नी मेरे से ज्यादा क्रांतिकारी हैं'

AAP leader naveen jaihind statement on wife's controversy

नवीन जयहिंद ने कहा कि 'मेरी पत्नी मेरे से ज्यादा क्रांतिकारी हैं और देश व समाज के लिए काम कर रही हैं।' उन्होंने बताया कि 2006 में उनकी पत्नी ने इंजीनियरिंग करके एक मल्टीनेशनल कंपनी में मोटी तनख्वाह की नौकरी छोड़कर समाजसेवा का रास्ता चुना था।

ये है मामला
आम आदमी पार्टी की हरियाणा शाखा के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाति को दिल्ली सरकार में जन शिकायत सलाहकार बनाया गया है। इसे सीधे-सीधे नवीन जयहिंद को केजरीवाल द्वारा दिए गए इनाम के रुप में जोड़कर देखा जा रहा है।

नवीन जयहिंद आम आदमी पार्ट में केजरीवाल खेमे में रहे हैं। योगेंद्र यादव के साथ उनके मदभेद खुलकर सामने आ गए थे, जिसके बाद से उन्होंने लगातार अरविंद केजरीवाल का खुलकर समर्थन किया। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने 28 लोगों की सूची जारी की है। जिन्हें अलग-अलग पद दिए गए हैं।

जयहिंद की पत्नी को मिले इस पद पर विपक्ष दिल्ली सरकार पर अपने चहेतों को रेवड़ी बांटने के आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed