फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP leader Dhanda meets Sanjay Singh

Chandigarh News: आप नेता ढांडा ने संजय सिंह से की मुलाकात

Sat, 06 Apr 2024 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
AAP leader Dhanda meets Sanjay Singh
आप नेता ढांडा ने संजय सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता को प्रचार के लिए किया आमंत्रित


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को दिल्ली आईटीओ स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय में राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच देश में मौजूदा राजनीतिक हालात और हरियाणा के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। ढांडा ने संजय सिंह को हरियाणा में प्रचार का दिया न्यौता और साथ हरियाणा में इंडिया गठबंधन और कुरुक्षेत्र लोकसभा में आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ आगामी दिनों में हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। संजय सिंह हरियाणा में चुनाव प्रचार का न्यौता स्वीकार कर लिया है और वह जल्द ही कुरुक्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुरुक्षेत्र लोकसभा में संजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर झूठे केस लगाकर उनको जेल में डाल रही है। जनता लोकसभा चुनावों में इसका वोट की चोट से इसका जवाब देने का काम करेगी। तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed