फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP has nominated Trident Group chairman Rajinder Gupta as its candidate.

Chandigarh News: आप ने ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

Sun, 05 Oct 2025 09:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
AAP has nominated Trident Group chairman Rajinder Gupta as its candidate.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं और प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। आप के पास बहुमत है, जिसके चलते गुप्ता का राज्यसभा में जाना तय है। रविवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की तरफ से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। गुप्ता ने एक दिन पहले ही पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन और श्री काली माता मंदिर एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन के ओहदों से इस्तीफा दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के बाद से राज्यसभा की एक सीट खाली पड़ी थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कि गुप्ता की साफ-सुथरी छवि और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनके मजबूत संबंध को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।
राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए इसी माह 24 अक्तूबर को मतदान होना है। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर है और 16 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 117 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ पार्टी के पास 93 सदस्य हैं और जीतने वाले उम्मीदवार को केवल 60 वोटों की आवश्यकता है, इसलिए गुप्ता की जीत निश्चित है। हालांकि यह भी संकेत हैं कि पार्टी राज्यसभा में अपने उम्मीदवार को निर्विरोध भेजने की अपनी पुरानी परंपरा का पालन करेगी।
विज्ञापन



आम आदमी पार्टी की तरफ से राजिंदर गुप्ता को पंजाब से राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। मेरी तरफ से गुप्ता को हार्दिक शुभकामनाएं। -भगवंत मान, मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article