फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP Haryana president Sushil Gupta will not be sent to Rajya Sabha this time

Haryana: स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेगी आप, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को पार्टी ने दिया झटका

Fri, 05 Jan 2024 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 03:59 PM IST
सार

सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दे रखी है और वह पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल बड़ी रैली करने वाले है। उसी दिन से पार्टी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी।

विज्ञापन
AAP Haryana president Sushil Gupta will not be sent to Rajya Sabha this time
सुशील गुप्ता - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को बड़ा झटका लगा है। पार्टी इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेज रही है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो रहा है। 
विज्ञापन


उनकी जगह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजा जाएगा। फिलहाल गुप्ता पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी ने गुप्ता को हरियाणा विधानसभा चुनाव पर फोकस करने का निर्देश दिया है। हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें हरियाणा की जिम्मेदारी दे रखी है और वह पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। 28 जनवरी को जींद में अरविंद केजरीवाल बड़ी रैली करने वाले है। उसी दिन से पार्टी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। जींद से ही आने वाले सुशील गुप्ता को पार्टी ने पिछले साल ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed