फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP expressed confidence in farmers, women and ex-servicemen

आप ने किसानों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों पर जताया भरोसा

Mon, 23 Sep 2019 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
AAP expressed confidence in farmers, women and ex-servicemen
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें महिलाओं, किसान, पूर्व सैनिक, पत्रकारों समेत समाज के सभी वर्गों पर भरोसा जताया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय के साथ विचार विमर्श के बाद राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी सुशील गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने नामों की घोषणा की है। 
विज्ञापन


गुप्ता व जयहिंद ने बताया कि प्रत्याशी चयन के मामले में उन लोगों को तरजीह दी है जिन्होंने संगठन के लिए काम करते हुए हर मोर्चे पर पार्टी की आवाज बुलंद की। आने वाले दिनों में अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है। पंचकूला से योगेश्वर शर्मा, अंबाला शहर से अंशुल कुमार अग्रवाल, लाडवा से गुरदेव सिंह सूरा, असंध से अनूप संधू व जुलाना से राजकुमार पहल, फतेहाबाद से लक्ष्य गर्ग व उकलाना से मंजीत रंगा, नारनौंद से मंजीत लौरा व हांसी से मनोज राठी, बरवाला से अनूप सिंह चनौत, तोशाम से पवन हिंदुस्तानी, गढ़ी सांपला किलोई से पूर्व सूबेदार मुनिपाल अत्तरी, बहादुरगढ़ से अनीता छिकारा, बेरी से अशवनी दुल्हेड़ा, महेंद्रगढ़ से अजय शर्मा, गुरुग्राम से रणबीर सिंह राठी, होडल से करण डागर, पलवल से कुलदीप कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, बड़खल से धर्मवीर भड़ाना, बल्लभगढ़ से हरेंद्र भाटी और फरीदाबाद से सुमनलता वशिष्ठ को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed