फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAP councilor burnt BJP flag, demand to register a case

Chandigarh News: आप पार्षद ने जलाया भाजपा का झंडा, केस दर्ज करने की मांग

Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
AAP councilor burnt BJP flag, demand to register a case
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर वार्ड नंबर-21 से आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाडी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह भाजपा के झंडे को जलाते दिख रहे है। इसके विरोध में वीरवार को भाजपा नेताओं ने सेक्टर-31 थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, लिखित शिकायत में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, प्रदेश सचिव गौरव गोयल, युवा मोर्चा महामंत्री शशांक दुबे, अभय झा, विनायक व अन्य कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मिलकर मामले की शिकायत दी। नरेश अरोड़ा ने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस घटना से नाराज है। हम सभी का एकमत है कि इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जब से सत्ता में आए हैं तब से वह समाज के हर वर्ग को परेशान कर रहे हैं। अब तो दूसरी पार्टी के सम्मान चिह्न का निरादर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और देशभर में जसबीर लाडी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन


आप पार्षद जसबीर सिंह लाडी का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी पार्टी है। उसकी गलत नीतियों के खिलाफ ही पार्टी का झंडा जलाया, क्योंकि इसी पार्टी ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में धांधली कर मेयर बनाया। किसान आंदोलन में भाजपा की वजह से ही पंजाब, हरियाणा, यूपी में सैकड़ों किसानों की लाश घर पहुंची। भाजपा के कारण ही मणिपुर जला लेकिन भाजपा के नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पहलवान बेटियां धरने पर बैठी रहीं लेकिन भाजपा उन्हें इंसाफ दिलाने के बजाय आरोपी के बेटे को टिकट दे दिया। भाजपा देश में एक-दूसरे के खिलाफ लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाकर नफरत फैला रही है, इसलिए पहले कार्रवाई भाजपा खिलाफ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed