फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aap circle head baljinder singh commits suicide in solan hotel

'आप' के सर्किल प्रभारी ने सोलन के होटल में लगाया फंदा, पार्टी छोड़ने की बात कर रहा था

Wed, 20 Jun 2018 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 20 Jun 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
aap circle head baljinder singh commits suicide in solan hotel
आप के सर्किल प्रभारी ने दी जान
आम आदमी पार्टी बठिंडा के सर्किल प्रभारी बलजिंदर सिंह ने सोमवार शाम सोलन के एक होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले बलजिंदर ने बठिंडा से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके दीपक बंसल के साथ बातचीत की थी। हालांकि दीपक बंसल का कहना था कि सोमवार को उनकी बलजिंदर के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। बलजिंदर बठिंडा की पुरानी तहसील में कम्प्यूटर टाइपिंग का काम करता था। बलजिंदर सिंह के दादा धर्म सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उसका पोता बलजिंदर सिंह अपने घर से बाइक पर हिमाचल प्रदेश घूमने जाने की कहकर गया था।
विज्ञापन


शाम को सोलन पुलिस का फोन आया तो पता चला कि बलजिंदर ने सोलन के एक होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह सोलन पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने बलजिंदर के मोबाइल का रिकार्ड निकलवाया है। रिकार्ड में सामने आया है कि बलजिंदर ने खुदकुशी से कुछ घंटे पहले बठिंडा से आप की टिकट पर विस चुनाव लड़ चुके दीपक बंसल से बात कर कहा था कि वह अब पार्टी छोड़ने जा रहा है। उन्होंने बताया कि बलजिंदर ने होटल के कमरे के साथ लगती नदी की तरफ जो कमरे की ग्रिल थी, उसमें रस्सा फंसाकर गले में डालकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सोलन में बलजिंदर के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब बुधवार को शिमला में पोस्टमार्टम होगा और बुधवार शाम तक ही बलजिंदर का शव बठिंडा लाया जाएगा। धर्म सिंह ने बताया कि सोमवार को जब बलजिंदर घर से मोटरसाइकिल पर गया था तो वह अपने मोबाइल में चलने वाले पुराने सिम को निकाल कर रख गया था और उसने रास्ते में एक नया सिम ले लिया था। इसी से उसने सोलन जाकर अपने मोबाइल फोन से आप नेता दीपक बंसल को फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दीपक बंसल ने कहा कि उनसे बलजिंदर की सोमवार को कोई बात नहीं हुई। चार दिन पहले पार्टी की तरफ से बठिंडा में जोन अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उनकी मुलाकात बलजिंदर के साथ हुई थी।

कई बार इंसान से गलतियां हो जाती हैं...
बलजिंदर बठिंडा से आम आदमी पार्टी का सरगर्म सदस्य था और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। सोमवार सुबह करीब 8:06 मिनट पर बलजिंदर ने अपनी फेसबुक की प्रोफाइल तस्वीर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ली हुई सेल्फी को लगाया था। इस से एक दिन पहले बलजिंदर ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि कई बार इंसान से गलतियां हो जाती हैं पर उन गलतियों को सुधारकर इंसान बनने में हजारों साल लग जाते हैं, मैं भी उनमें से एक हूं।  


खुदकुशी से पहले पी थी एक बोतल शराब
मृतक बलजिंदर के दादा धर्म सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस की सूचना पाकर सोलन के होटल में पहुंचे तो वहां पर पता चला कि उसने खुदकुशी करने से पहले एक बोतल शराब की पी थी और साथ में मीट खाया था। होटल स्टाफ ने बलजिंदर से रात के समय खाने के बारे में भी पूछा था लेकिन उसने कहा था कि वह खुद उन्हें खाने के बारे में बोल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed