{"_id":"65b61698c912a3f6370d18f3","slug":"aap-announces-party-officials-in-punjab-before-lok-sabha-elections-2024-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, आप ने की पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, आप ने की पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा
Sun, 28 Jan 2024 02:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:32 PM IST
सार
आप ने मनजिंदर सिंह लालपूरा को यूथ विंग, विक्की घनौर को स्पोर्ट्स विंग, प्रीति मलहोत्रा को महिला विंग, कुलवंत बाजीगर को विमुक्त जाति विंग, नील गर्ग को व्यापार विंग और यशपाल चौहान को स्वर्णकार संघ का प्रदेश प्रधान बनाया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यही वजह है कि पदाधिकारियों की घोषणा भी शुरु कर दी गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश प्रधान भगवंत मान और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम की मंजूरी के बाद नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें मुख्य विंग में राज्य कोषाध्यक्ष सुरेश गोयल को बनाया गया है। इसके अलावा राज्य संयुक्त सचिव के पद पर देविंदर जीत सिंह, अमरीक सिंह, बलजिंदर कौर, जगतार संघेरा, बारी सलमानी, कर्नल सराय, जस्टिस जोरा सिंह, जेपी सिंह की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
बीसी विंग के प्रदेश प्रधान शिवकरण सिंह, डॉ. विंग के डॉ. संजीव गौतम, पूर्व कर्मचारी विंग के स्वर्ण सिंह, एक्स सर्विसमैन विंग के मंजीत सिंह, बौद्धिक विंग के आरपीएस मल्होत्रा, किसान विंग के जगतार सिंह, लीगल विंग के एडवोकेट दिनेश चड्ढा, अल्पसंख्यक विंग के जॉर्ज सोनी, एससी विंग के कुलवंत सिंह, यूथ विंग के मनजिंदर सिंह लालपूरा, स्पोर्ट्स विंग के विक्की घनौर, व्यापार विंग के नील गर्ग, विमुक्त जाति विंग के कुलवंत बाजीगर, वुमन विंग की प्रीति मलहोत्रा और स्वर्णकार संघ के प्रदेश प्रधान यशपाल चौहान को बनाया गया है।
विज्ञापन
इस तरह बीसी विंग के महासचिव हरजिंदर सिंह, पूर्व कर्मचारी विंग के हरमंदर सिंह बराड़, बौद्धिक विंग के धर्मेंद्र लांबा, लीगल विंग के एडवोकेट रविंदर सिंह, अल्पसंख्यक विंग के अब्दुल कादिर, एससी विंग के जरनैल नंगल, यूथ विंग के इंदरजीत मान, स्पोर्ट्स विंग के रजवंत सिंह, व्यापार विंग के विनित वर्मा, महिला विंग की नीतू वोहरा और स्वर्णकार संघ के हरिकृष्ण सेठ को महासचिव बनाया गया है। इसी तरह अलग-अलग विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव, जिला प्रभारी और सभी जिलों की विंग में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन