{"_id":"585e5bb84f1c1b1917e3a8e3","slug":"aamir-khan-movie-dangal-housefull-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाकड़ है आमिर की 'दंगल', अगले दो दिन सभी शो HouseFull","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाकड़ है आमिर की 'दंगल', अगले दो दिन सभी शो HouseFull
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Dec 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
dangal
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हुआ। मिस्टर परर्फेक्शनिस्ट आमिर खान आए और परदे पर छा गए। नोटबंदी के बीच चर्चा थी कि दंगल का भविष्य क्या होगा। बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रैटजी और अभिनय के बल पर पहले ही दिन दंगल ने 95 प्रतिशत ओपनिंग की। चंडीगढ़ में लगभग सभी शो दंगल के नाम बुक हैं। एलांते में बेफिक्रे और डियर जिंदगी के भी एक दो शो हैं, लेकिन जिस तरह से भीड़ उमड़ी है, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक-दो दिन में ये शो भी दंगल के नाम होने वाले हैं।
शहर के सभी मल्टी कांप्लेक्स के सिनेमाघरों में अगले दो, तीन दिन की बुकिंग भी पहले से हो चुकी है। ऐसे में एक तो मैसेज यह कि यह फिल्म देखने के लिए लोगों पर नोटबंदी का कोई असर नहीं, क्योंकि दंगल देखने लोग फैमिली के साथ आ रहे हैं। पीवीआर सिनेमा के एरिया मैनेजर चंद्रमोहन शर्मा का कहना कि पहले दिन के क्राउड को देखकर लगता है कि लोग अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाना चाहते है। उनका खुद का कहना है कि यह एक फैमिली फिल्म है और इसके दर्शक भी ज्यादा होंगे। जिसके चलते यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह फिल्म सुल्तान की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
दंगल ऐसी ओपनिंग का शायद सिनेमा प्रबंधकों को पहले से अनुमान था। जिसके चलते प्रबंधकों ने सिनेमाघरों में सुबह 9 बजे ही शो शुरू करने की योजना बना ली थी। यहीं नहीं दंगल का आखिरी शो सिनेमा घरों में रात 11:55 पर शुरू होगा।
विज्ञापन
वहीं फन सिनेमा मैनेजर रोहित कुमार और सिनेपॉल जगत के जतिंदर सिंह का कहना कि पहले दिन की फिल्म की ओपनिंग ने साबित कर दिया कि फिल्म नया रिकॉर्ड बना सकती है। शहर के सिनेमा घरों में रोजाना 100 से ज्यादा दंगल के रोजाना शो दिखाने की व्यवस्था सिनेमा प्रबंधकों ने की है। जिनमें सबसे ज्यादा 25 शो पीवीआर एलांते में चलेंगे। इसके बाद 18 शो पीवीआर सेंट्रा में, 17 शो फन सिनेमा, 14 शो डीटी सिनेमा में, 13 सिनेपाल जगत और 13 शो पिकाडली सिनेमा में रोजाना दंगल के दिखाए जा रहे हैं।