{"_id":"8a9e4ff1060058aff24a12baa4cd866b","slug":"aam-admi-party-run-for-corruption-free-india-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' की रन फॉर क्रप्शन फ्री इंडिया में दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' की रन फॉर क्रप्शन फ्री इंडिया में दौड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी पंचकूला ने रविवार को सेक्टर-5 शालीमार से रन फॉर क्रप्शन फ्री इंडिया मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें पंजाबी गायक जस्सी जसराज मैराथन में शामिल हुए और आयोजकों तथा दौड़ने वालों का हौसला बढ़ाया। जस्सी जसराज ने सभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जस्सी जसराज के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ दिखाई दी। पार्टी की जिला प्रधान निपुण कपूर की अगुवाई में आयोजित मिनी मैराथन में हिस्सा लेने के लिए काफी संख्या में युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे पहुंचे। निपुण कपूर ने जस्सी जसराज का स्वागत किया। इसके बाद जस्सी ने मिनी मैराथन को रवाना किया।
विज्ञापन
निपुण कपूर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। कोई पैसे लिए बिना फाइल आगे नहीं बढ़ाता है। भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार समाप्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे। लेकिन भ्रष्टाचार खत्म होने की बजाय बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं को देश से भ्रष्टाचारियों को खदेड़ने की अपील की। इस दौरान आप नेताओं ने जस्सी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बबिता तलवार, सुरेंद्र परमार, कपिल खनेजा, लुभावनी, भूपेंद्र चीमा, महेश सचदेवा, विजय पताका उपस्थित थे।