फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   aam admi party, punjab aap, punjab assembly election, punjab politics, punjab

आम आदमी पार्टी में एंट्री अब आसान नहीं, पैनल से गुजरना पड़ेगा

Thu, 28 Apr 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
aam admi party, punjab aap, punjab assembly election, punjab politics, punjab
जालंधर में ज्वेलरों के समर्थन में धरने मे बैठे भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी पंजाब में अब एंट्री आसान नहीं। इसमें शामिल होने वाले लोगों को अब तीन सदस्यीय पैनल से गुजरना पड़ेगा। पार्टी ने पंजाब में होने वाली किसी भी तरह की नई ज्वाइनिंग के लिए एक पैनल का गठन किया है। पार्टी के सभी नेताओं, जोनल और केंद्रीय समीक्षकों को हिदायत दी गई है कि वह अपने स्तर पर पार्टी में किसी की ज्वाइनिंग न करवाएं। ‘आप’ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह फैसला चुनाव प्रचार कमेटी पंजाब की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


‘आप’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब मामले के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि प्रचार कमेटी के सदस्यों की सलाह पर पार्टी ने फैसला लेते हुए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इनमें राष्ट्रीय संगठनात्मक सचिव दुर्गेश पाठक, पंजाब के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर और सांसद व प्रचार कमेटी के अध्यक्ष भगवंत मान को शामिल हैं। यही पैनल पंजाब में होने वाली किसी भी ज्वाइनिंग पर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जोनल और सेक्टर इंचार्ज के अलावा राष्ट्रीय समीक्षकों को सूचित कर दिया गया है कि इस तीन सदस्यीय पैनल के अलावा कोई भी पार्टी में किसी तरह की ज्वाइनिंग न करवाए। यह फैसला पार्टी की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया को ज्यादा सख्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रचार कमेटी की बैठक में संजय सिंह, सुच्चा सिंह छोटेपुर, भगवंत मान, एचएस कंग, हिम्मत सिंह शेरगिल, हरजोत सिंह बैंस, बलजिंदर कौर, यामिनी गुम्मर, करणवीर सिंह टिवाणा, कुलतार सिंह, जगतार सिंह और बुट्टा सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई को बादल की कोठी घेरेगी ‘आप’

aam admi party, punjab aap, punjab assembly election, punjab politics, punjab
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
12 हजार करोड़ के ताजा अनाज घोटाले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) 16 मई को चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की कोठी का घेराव करेगी। इससे पहले पार्टी की ओर से सात से 12 मई तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे।

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए सबसे बड़े घोटालों में शामिल इस घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जजों की कमेटी से करवाने की मांग दोहराई है। घोटाले का खुलासा भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें कहा गया कि पंजाब के गोदामों से 12 हजार करोड़ रुपये का अनाज गायब होने की बात कही गई।

यह अनाज पंजाब की खरीद एजेंसियों द्वारा भारतीय खाद्य निगम के मार्फत किया गया था। इस घोटाले के कारण पंजाब में गेहूं की खरीद की नकद-ऋण लिमिट लटक गई थी और मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना तक पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed