फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi party plan for punjab assembly election

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर 'आप' का बड़ा ऐलान

Wed, 09 Dec 2015 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
aam admi party plan for punjab assembly election

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी किसी भी महागठबंधन में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन


पार्टी अकेले ही पंजाब के सभी विधानसभा हलकों में चुनाव लड़ेगी, लेकिन पार्टी उससे पहले होने वाले खडूर साहिब उप चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को मुक्तसर में होने वाली माघी कांफ्रेंस को राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल पंजाब में पूरी ताकत से प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव से छह महीने पहले वह पंजाब आएंगे और चुनाव तक यहीं रहेंगे। पंजाब में चुनाव के दौरान पार्टी के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका एलान समय आने पर किया जाएगा। पंजाब के नेताओं में काफी क्षमता है, उन्हें कम नहीं आंकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप पंजाब में भी दिल्ली का इतिहास दोहराएगी

aam admi party plan for punjab assembly election

संजय सिंह ने दावा किया कि आप पंजाब में भी दिल्ली का इतिहास दोहराएगी। पार्टी यहां भी क्लीन स्वीप करेगी। पार्टी से सस्पेंड किए गए सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और हरमिंदर खालसा के भविष्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला अनुशासनात्मक कमेटी करेगी।

उनकी निजी राय यह है कि दोनों नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे, इसीलिए उन्हें सस्पेंड किया गया। अगर पार्टी उन्हें वापस लाती है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

इस मौके पर मिशन विस्तार के प्रभारी दुर्गेश पाठक, सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, यूथ विंग के प्रधान हरजोत बैंस, महिला विंग की प्रधान बलजिंदर कौर और लीगल सेल के चेयरमैन हिम्मत शेरगिल भी थे।

न सिद्धू ने संपर्क किया, न पार्टी ने

aam admi party plan for punjab assembly election

पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा नेता नवजोत सिद्धू ने अब तक न तो पार्टी से संपर्क किया है और न ही पार्टी ने उनसे। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर सिद्धू पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है। हालांकि, उसी दिन सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने इससे उलट बयान दिया था।

मंगलवार को इस संबंधी सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि ये बात सिर्फ खबरों में ही हैं। जब उनसे केजरीवाल के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से कह रही है कि दूसरी पार्टियों के साफ छवि वाले लोगों पर फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed