फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam admi party mp bhagwant mann adopted village grount report

'आप' सांसद का गोद लिए गांव बेहाल, हकीकत बयां करती ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 13 Jul 2017 02:45 PM IST
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Thu, 13 Jul 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
aam admi party mp bhagwant mann adopted village grount report
'आप' सांसद का गोद लिए गांव का हाल बेहाल
आम आदमी पार्टी के सांसद ने गांव गोद लिया, लेकिन उसके हाल बयां करती इस ग्राउंड रिपोर्ट को पढ़ेंगे तो वायदों की असलियत पता चल जाएगी। सांसद भगवंत मान के गोद लिए गांव बनेड़ा में बिजली बड़ी समस्या है। बिजली जाती है तो दो-दो दिन तक नहीं आती। गांव हाइवे के किनारे हैं। एक तरफ खेती है तो दूसरी तरफ आबादी। इसलिए अंडरपास बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है
विज्ञापन


करीब 6200 की आबादी वाले इस गांव के सरपंच अमरजीत सिंह कांग्रेसी हैं। लिहाजा विकास को लेकर उनके व मान समर्थकों के अपने-अपने दावे हैं। बादल सरकार के समय डेढ़ करोड़ की राशि यहां स्टेडियम के लिए आई थी, लेकिन वह लगी हुई नहीं दिखाई दे रही। गांव बनेड़ा पहले से ही संपन्न है। तकरीबन हर घर में ट्रैक्टर है। गांव में ब्यूटी पार्लर है। प्राइवेट स्कूल है, लेकिन इस मौसम में बिजली गुल रहने से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


सांसद भगवंत मान ने यहां छोटे-मोटे काम के अलावा करीब 14 लाख रुपये सरकारी स्कूल में कमरे और बेंच के लिए दिए हैं। लेकिन सरपंच कांग्रेसी होने के कारण यह राशि पंचायत को न देकर उन्होंने सीधे स्कूल कमेटी को दी हैं। जिससे स्कूल में कमरे बनवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

aam admi party mp bhagwant mann adopted village grount report
'आप' सांसद का गोद लिए गांव का हाल बेहाल
गांव में अंडर पास की मांग काफी समय से है। सड़क पर खेती की जमीन है। आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। इसलिए गांववाले चाहते हैं एक अंडरपास बन जाए। लेकिन इसके लिए राशि नहीं आई है। गांव के निवासी कुलविंदर सिंह और जगतार सिंह बताते हैं कि तीन दिन से बत्ती गुल है। पहले तो बिजली आने के इंतजार में गांव के युवा सड़क पर बैठे रहे। लेकिन जब पता चला कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो खुद ही जाकर ट्रांसफार्मर उठा लाए। इनका आरोप है कि ट्रांसफार्मर भी रिश्वत देकर लाए हैं। इस दशा के लिए वे कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं।

वादा पूरा नहीं किया
सरपंच अमरजीत सिंह का कहना है कि सांसद ने पंचायत को कोई पैसा नहीं दिया और सीधा स्कूल कमेटी को दिया है। उनका वादा था अंडर पास, बड़ा अस्पताल, स्टेडियम बनवाने और स्ट्रीट लाइट लगवाने का, जो पूरा नहीं किया। उनके मुताबिक पानी की निकासी और श्मशान घाट का रास्ता बड़ी जरूरत है। प्राइमरी स्कूल असुरक्षित है और स्कूल की दीवार ऊंची होनी है।

जो गांव हरसिमरत कौर बादल और सुखदेव सिंह ढींढसा से गोद लिए हैं, प्रशासनिक अधिकारियों का फोकस उन पर रहा। हमारे पास केवल सांसद निधि का विकल्प था, जिसके तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 13 लाख, प्राइमरी स्कूल को 6 लाख और 30 पार्क में बैठने वाली बेंच लगवाई हैं। मैं गांव लगातार जाता हूं और जो कर सकता हूं, कर रहा हूं।
-भगवंत मान, सांसद, संगरूर

सांसद के गांव में विकास की गति अच्छी है। उचित फंड प्राप्त हो रहा है और उसके मुताबिक काम भी करवाए जा रहे हैं। गांव में स्टेडियम भी तैयार किया गया है। जबकि कई अन्य परियोजनाओं पर काम चल रहा है। गांव में सभी को साथ लेकर हर प्रकार से गांव का सर्वांगीण विकास कैसे हो सके, इस पर प्रशासन का पूरी तरह से फोकस है।
- अमर प्रताप सिंह विर्क, डीसी संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed