{"_id":"584c35424f1c1b7343448221","slug":"aam-admi-party-announced-seventh-list-of-candidates-for-punjab-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी, घुग्गी को बटाला से टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी, घुग्गी को बटाला से टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
'आप' नेता व कॉमेडियम गुरप्रीत घुग्गी
- फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी करते हुए चार और सीटों पर अपने उम्मीदवारों का शनिवार को ऐलान कर दिया। सूची के तहत, पार्टी के राज्य कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैंच उर्फ घुग्गी को बटाला सीट से टिकट दिया गया है। इनके अलावा, सुखवंत सिंह पड्डा को कपूरथला, अतुल नागपाल को अबोहर और सुखविंदर सिंह मान को सरदूलगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
शनिवार को घोषित उम्मीदवारों में से गुरप्रीत सिंह वड़ैंच ग्रेजुएट हैं जबकि सुखवंत सिंह पड्डा सोलर एनर्जी में डिप्लोमा होल्डर हैं और कोआपरेटिव सोसायटी खीरा वाली के प्रधान हैं। अतुल नागपाल बारहवीं पास हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। इसके अलावा वे फाजिल्का जिले में सवेरा फाउंडेशन नामक एनजीओ भी चलाते हैं। सुखविंदर सिंह मान दसवीं पास हैं और मानसा आप के सेक्टर इंचार्ज हैं।