फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Protest in Chandigarh against Central Government

Chandigarh: केंद्र के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, वित्तमंत्री हरपाल चीमा समेत कई हिरासत में

Mon, 27 Feb 2023 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 02:49 PM IST
सार

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने केंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने वित्तमंत्री हरपाल चीमा समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Protest in Chandigarh against Central Government
चंडीगढ़ पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भाजपा मुख्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत दो अन्य मंत्रियों को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार विरोध प्रदर्शन में पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अनमोल गगन मान, लालचंद कटारूचक, ब्रह्म शंकर जिंपा, डॉ. बलबीर सिंह, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौडेमाजरा, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट समेत सैकड़ों आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


आप नेताओं ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आप नेताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही फैसला बताया और ऐसी कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा आम आदमी पार्टी से डरती है इसीलिए आप नेताओं पर फर्जी केस दर्ज कर जेल में डाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की, जिसका उन्हें यह सिला मिला। आज दिल्ली में अमीर और गरीब सभी के बच्चे सरकारी स्कूल में एक साथ पढ़ रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाएं। इन स्कूलों में पढ़कर आज दिल्ली के बच्चे आईआईटी और एम्स में जा रहे हैं। 


दिल्ली के शिक्षा क्रांति से डरकर भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन करने के लिए कैबिनेट मंत्री हरवाल चीमा, लाल चंद कटारुचक्क और हरभजन सिंह ईटीओ सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed