फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party will opening PR Campaign

विधानसभा चुनाव: घर-घर जाएगी, लोगों को जोड़ेगी आप

Sun, 24 Jan 2016 01:09 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will opening PR Campaign

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। अब पार्टी ने घर-घर जाकर लोगों को सीधे पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई है। माघी कांफ्रेंस की सफलता के बाद आप हाईकमान ने पंजाब में संपर्क अभियान चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


संपर्क अभियान एक से बीस फरवरी तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा। इसमें पार्टी सारे ग्रामीण और शहरी इलाकों को कवर करेगी। अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर टीमें बनाई जाएंगी। चार-पांच लोगों की एक टीम में आप के अलावा किसान, यूथ, महिला आदि विंग के सदस्य भी होंगे।
विज्ञापन


एक विधानसभा हलके में तीन से चार टीमें बनाई जाएंगी। यह टीमें बीस दिन में सभी गांव और सभी वार्ड कवर करेंगी। छोटे गांवों में एक मीटिंग करेंगी और बड़े गांवों में चार तक मीटिंग हो सकती हैं। शहरों में अभियान सर्किल स्तर पर चलाया जाएगा। एक सर्किल में तीन से चार वार्ड आते हैं, उनमें कई बैठकें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुहिम में पार्टी की सूबा लीडरशिप भी हिस्सा लेगी। सूबे के बड़े नेता जिस क्षेत्र में होंगे, वहीं पर मुहिम को ज्वाइन करेंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस मुहिम का मुख्य दारोमदार लोकल लीडरशिप पर सौंपा है। मुहिम का मकसद लोगों को सीधे पार्टी से जोड़ना तो है ही।

स्थानीय लीडरशिप को भी उभारना है। पार्टी का मानना है कि इस मुहिम से सेक्टर और जोनल इंचार्ज समेत तमाम स्थानीय नेताओं को लोगों के बीच पहचान मिलेगी। उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित हो सकेगी। साथ ही पार्टी में नेताओं की सेकेंड लाइन तैयार हो सकेगी।

बताएंगे पार्टी की नीतियां
आम आदमी पार्टी केवॉलंटियर गांवों और शहरों में मीटिंग के दौरान पार्टी की नीतियां लोगों को बताएंगे। गांवों में एक दिन पहले अनाउंसमेंट करवा दिया जाएगा। शहरों में आप ने बूथ स्तर वॉलंटियर्स के वट्स-ऐप ग्रुप बना रखे हैं। उनके जरिए मैसेज जाएगा, बूथ स्तर वॉलंटियर ही मीटिंग का प्रबंध करेंगे। मीटिंग में दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। तो पंजाब सरकार की नाकामी की पोल भी खोली जाएगी। साथ ही लोगों का फीडबैक लिया जाएगा।


माघी कांफ्रेंस के बाद ग्रामीण इलाकों में बढ़ी पैठ
आम आदमी पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि माघी कांफ्रेंस की सफलता से ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पैठ बढ़ी है। पंजाब के किसान संगठनों ने भी किसानों के मुद्दों पर कई आंदोलन किए। लेकिन इस समय ग्रामीण लोगों का झुकाव आप की तरफ ज्यादा दिख रहा है। इसे और मजबूत करने के लिए ही संपर्क अभियान की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed