फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party targets on Punjab government in issue of law and order

पंजाब में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को देना चाहिए इस्तीफा : आप

Mon, 26 Oct 2020 12:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party targets on Punjab government in issue of law and order
आम आदमी पार्टी। - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विधायकों ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। राज्य में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में कानून-व्यवस्था का भय नहीं रहा है। इसके बाद भी कैप्टन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। आप विधायकों ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को भी शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन


आप मुख्यालय से जारी संयुक्त बयान में उपनेता प्रतिपक्ष सरबजीत कौर मानूके, विधायक प्रो. बलजिंदर कौर और रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। पुलिस प्रशासन और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारियों के अत्यधिक हस्तक्षेप ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। हर तरफ भय का माहौल है। 
विज्ञापन


केवल असामाजिक तत्वों और अपराधियों का मनोबल ऊंचा है। इसके बाद भी सिसवां के शाही फार्म हाउस में मुख्यमंत्री को बच्चियों के रोने या माता-पिता के रोने की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में वर्ष 2018-19 के दौरान दुष्कर्म के 5,058 मामले दर्ज किए गए लेकिन केवल 30 प्रतिशत पीड़ितों को न्याय मिला। शेष 70 प्रतिशत न्याय के लिए अभी भी भटक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायकों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा टांडा की घटना के बारे में की गई ‘पिकनिक’ टिप्पणी को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संकीर्ण राजनीति के शिखर के रूप में करार दिया। महिला विधायकों ने मांग की है कि अमरिंदर सिंह को इसके लिए तुरंत मुख्यमंत्री पद त्याग देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed