{"_id":"60c8ce26feae997a707af421","slug":"aam-aadmi-party-started-hunger-strike-in-issue-of-post-matric-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: प्रदेश में गर्माया पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मुद्दा, आम आदमी पार्टी ने भूख हड़ताल की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: प्रदेश में गर्माया पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मुद्दा, आम आदमी पार्टी ने भूख हड़ताल की शुरू
Tue, 15 Jun 2021 09:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना/बरनाला/अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/लुधियाना/बरनाला/अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:43 PM IST
सार
पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का मुद्दा गर्माता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन के बाद पंजाब भर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आप पंजाब सरकार में मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के इस्तीफे पर अड़ी है।
विज्ञापन
बरनाला में आम आदमी पार्टी ने शुरू की भूख हड़ताल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पटियाला में पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के एससी विंग के जिला प्रधान कुलवंत सिंह बाजीगर की अगुवाई में मिनी सचिवालय में डीसी दफ्तर के आगे सात दिनों के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी। एससी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीक सिंह बंगड़ ने आरोप लगाया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम घोटाले में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का नाम सामने आया था लेकिन पंजाब सरकार ने अब तक मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आप ने कहा कि धर्मसोत को मंत्री पद से बर्खास्त करके उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
आप जिला प्रधान पटियाला (शहर) तेजिंदर मेहता और देहात के प्रधान मेघ चंद शेरमाजरा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की ओर से किए घोटालों के कारण पिछले दिनों पंजाब की शिक्षण संस्थाओं ने दो लाख बच्चों को रोल नंबर जारी न करने की धमकी दी। जब आप ने इस बारे में आवाज बुलंद की तो सरकार चेती और शिक्षण संस्थाओं की मैनेजमेंट के साथ बैठक करके जल्द रोल नंबर जारी करने का एलान किया।
विज्ञापन
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के स्कीम अधीन 2017 से 2020 तक बच्चों की फीसों का भुगतान 1549.06 करोड़ पेंडिंग पड़ा है और 2020-21 का 125 करोड़ रुपये बिना नोटिफिकेशन फीस का 40 प्रतिशत हिस्सा बच्चों के खाते में डाला गया है। अब संस्थाओं को फीस न मिलने के कारण आप ने जिलास्तर पर भूख हड़ताल शुरू की है, जो 21 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
लुधियाना एससी विंग के शहर अध्यक्ष धरमिंदर सिंह फौजी, ग्रामीण अध्यक्ष अमनचैन और व्यापार विंग के जिला संयुक्त सचिव जगदीश सैनी जालंधर बाईपास पर 22 जून तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अमृतसर में पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी अशोक तलवार और जिला एससी विंग के प्रधान डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने यह भूख हड़ताल भंडारी पुल पर दोपहर 12 बजे शुरू की। इसके अलावा बरनाला में आम आदमी पार्टी ने जिला प्रधान गुरदीप सिंह बाठ और हलका इंचार्ज भदौड़ लाभ सिंह उगोके की अगुवाई में डीसी प्रबंधकीय कांप्लेक्स में भूख हड़ताल शुरू की।