फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party releases the eight list of three candidates for the 2022 Punjab Assembly Elections

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की तीन उम्मीदवारों की आठवीं सूची, अब तक 104 प्रत्याशी घोषित

Fri, 07 Jan 2022 02:08 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/जालंधर
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/जालंधर Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 02:08 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। कुल 104 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी को महज 13 उम्मीदवार और घोषित करने हैं। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party releases the eight list of three candidates for the 2022 Punjab Assembly Elections
आम आदमी पार्टी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी है। भगवंत मान और जरनैल सिंह द्वारा हस्ताक्षरित और जारी की गई इस सूची में आगामी चुनावों के लिए आप के तीन और उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार रमन अरोड़ा को जालंधर (सेंट्रल) से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है, इसके साथ ही आप ने जालंधर के 9 में से 8 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप ने गुरु हर सहाय से फौजा सिंह सारारी (पीपी के सेवानिवृत्त निरीक्षक) और अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से दीप कंबोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अपनी इस ताजा सूची के साथ आप की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 117 में से 104 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन


जालंधर में बगावत शुरू
जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी जालंधर की आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इन आठ सीटों में से सबसे ज्यादा संशय सेंट्रल हलके की टिकट को लेकर था, जो शुक्रवार को इस हलके से रमन अरोड़ा का नाम घोषित होने के बाद खत्म हो गया। इस हलके में टिकट किसे मिलेगी, यह संशय तो खत्म हो गया लेकिन इस हलके से आप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टिकट रमन अरोड़ा को मिलने के बाद टिकट के चाहवान इकबाल ढींढसा ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं। 
विज्ञापन


इकबाल ढींढसा ने पार्टी से नाराज होकर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उनका कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है और अब ऐसी कोई वजह नहीं है कि वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव न लड़ें। उन्होंने कहा कि हलके के वोटरों व समर्थकों के साथ सलाह करने के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि वह हर हाल में विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसे अफवाह न समझा जाए, वह यह फैसला ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ वर्ष 2017 में आप की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले आप पंजाब के डॉक्टर्स विंग के सह अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा को भी नजरंदाज कर दिया गया है। डॉ. संजीव शर्मा जो पिछले 10 साल से पार्टी के कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते हैं, सेंट्रल हलके से चुनाव लड़ने के चाहवान थे। पार्टी के इस फैसले से उन्हें काफी ठेस पहुंची है। 


फिलहाल डॉ. संजीव शर्मा बीते कुछ दिन से कोरोना संक्रमित हैं और उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आम आदमी पार्टी जिस तरह से पैराशूट के जरिये अपने उम्मीदवार उतार रही है, उससे पार्टी वर्करों में भारी असंतुष्टि है। पहले जालंधर वेस्ट हलके में डॉ. शिव दयाल माली फिर सेंट्रल हलके से इकबाल ढींढसा और डॉ. संजीव शर्मा को नजरंदाज करना कहीं पार्टी को मंहगा न पड़ जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed