फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party released 6th list of 8 candidates for Punjab Assembly elections

पंजाब चुनाव: आप ने जारी की आठ उम्मीदवारों की छठी सूची, अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू के सामने जीवनजोत कौर को उतारा

Thu, 30 Dec 2021 06:10 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Dec 2021 06:10 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। इसके बाद आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की छठी सूची जारी कर दी। पार्टी अभी तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।   

विज्ञापन
Aam Aadmi Party released 6th list of 8 candidates for Punjab Assembly elections
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची लगातार जारी कर रही है। गुरुवार को पार्टी ने आठ प्रत्याशियों की छठवीं सूची जारी की। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। पार्टी को अब 21 प्रत्याशियों की घोषणा करनी है।

विज्ञापन


एडवोकेट अमरपाल सिंह को आप ने श्री हरगोबिंदपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। जीवनजोत कौर अमृतसर पूर्व से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को टक्कर देंगी। सिद्धू वर्तमान में इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि उनके पटियाला से भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। अमृतसर पश्चिम से डॉ. जसबीर सिंह को आप ने टिकट दी है। 
विज्ञापन


अमलोह से गुरदिंर सिंह आप की टिकट से चुनाव मैदान में होेंगे। नरिंदर पाल सिंह सवना को फाजिल्का, प्रीतपाल शर्मा को गिद्दड़बाहा, सुखवीर मैसेर खाना को मौड़ और मोहम्मद जमील उर रहमान को मलेरकोटला से आप ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
श्री हरगोबिंदपुर एडवोकेट अमरपाल सिंह
अमृतसर पश्चिम डॉ. जसबीर सिंह
अमृतसर पूर्व  जीवनजोत कौर
अमलोह गुरिंदर सिंह
फाजिल्का     नरिंदर पाल सिंह सवना
गिद्दड़बाहा  प्रीतपाल शर्मा
मौड़ सुखवीर मैसेर खाना
मलेरकोटला मोहम्मद जमील उर रहमान

सीएम चन्नी के सामने चरणजीत सिंह को उतारा
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह मिली। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed