{"_id":"5851952f4f1c1bad5d64acf7","slug":"aam-aadmi-party-rally-in-majitha-majithiya-vs-himmat-singh-shergill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजीठा में 'आप' की रैली, केजरीवाल ने की मजीठिया Vs शेरगिल की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा में 'आप' की रैली, केजरीवाल ने की मजीठिया Vs शेरगिल की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा/जैंतीपुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
मजीठा में बुधवार को हुई आप की रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजीठा में बुधवार को हुई आप की रैली में पार्टी कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ हिम्मत सिंह शेरगिल को उम्मीदवार घोषित किया। वहीं शेरगिल ने कहा कि वह इस भरोसे को कायम रखेंगे और पार्टी को जीत जरूर दिलाएंगे।
उधर जैंतीपुर में पंजाब के माल और लोग संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा करवाई गई माझा फतह रैली फ्लाप शो साबित हो गई है।
मजीठिया गांव मरड़ी कलां में 45 लाख की लागत से तैयार हाईटेक स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन करने के लिए आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केजरीवाल की माझे की रैली में मझैलों की दो फीसदी से भी कम हाजिऱी रही। उन्होंने कहा कि कोई माझा फतह नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि माझा जनरल और शूरवीरों की धरती है। इस मौके पर जलसे को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि अब केजरीवाल का भ्रम निकल जाना चाहिए।

'नौजवान कैप्टन के बहकावे में नहीं आएंगे'
मजीठा में 'आप' की रैली
मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमृतसर के लोगों के साथ धोखा किया है। वह हलके को छोड़ कर चले गए हैं। स्मार्ट फ़ोन बांटने के बहाने के प्रति व्यंग्य कसते उन्होंने कहा कि नौजवान कैप्टन के बहकावे में नहीं आएंगे।
मजीठिया ने कहा कि उनकी कोशिश है कि वह लोगों की आशाओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि हलके में बुनियादी ढांचा मज़बूत करने के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि विकास करवाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि तसल्ली उस दिन होगी जब बुजुर्ग ऐसे पार्क में सैर करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांवों को 4-4 एकड़ ज़मीन देने पर पार्क बना कर दिए जाएंगे। इस मौके मेजर शिवि,बावा सिंह मरड़ी, मास्टर सतनाम सिंह, सरपंच सुलखण सिंह भंगाली, हरदेव सिंह, हरभजन सिंह, पिंटू, निशान सिंह, बलविन्दर सिंह मौजूद रहे।