{"_id":"5b2cfe3f4f1c1bfd6e8b9441","slug":"aam-aadmi-party-protest-against-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर हुए हमले का 'आप' ने किया विरोध, पंजाब सरकार का फूंका पूतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पर हुए हमले का 'आप' ने किया विरोध, पंजाब सरकार का फूंका पूतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
पूतला फूंकते आम कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग माफिया द्वारा किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार को आप जिलाध्यक्ष अमन शेर सिंह उर्फ शैरी कलसी के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। नेहरू पार्क से शुरू हुआ रोष मार्च डाकखाना चौक पर सम्पन्न हुआ। वहां प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि माइनिंग माफिया के सिर पर पंजाब की कांग्रेस सरकार का हाथ है। इसलिए माइनिंग माफिया जनता के प्रतिनिधियों पर हमला करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक संदोआ पर हमला किया गया वह एक साजिश का परिणाम है, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की किसी भी ज्यादती का डट कर सामना किया जाएगा। कलसी ने विधायक संदोहा पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की की मांग की । इस अवसर पर पूर्व सिटी इंचार्ज भारत भूषण शर्मा, पूर्व महासचिव पंजाब राजवंत अलीशेर, हकीकत राय दीनानगर, सुखविन्द्र सिंह मौजूद रहे।