फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party protest against punjab government

विधायक पर हुए हमले का 'आप' ने किया विरोध, पंजाब सरकार का फूंका पूतला

Sat, 23 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party protest against punjab government
पूतला फूंकते आम कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग माफिया द्वारा किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार को आप जिलाध्यक्ष अमन शेर सिंह उर्फ शैरी कलसी के नेतृत्व में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। नेहरू पार्क से शुरू हुआ रोष मार्च डाकखाना चौक पर सम्पन्न हुआ। वहां प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैरी कलसी ने कहा कि माइनिंग माफिया के सिर पर पंजाब की कांग्रेस सरकार का हाथ है। इसलिए माइनिंग माफिया जनता के प्रतिनिधियों पर हमला करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधायक संदोआ पर हमला किया गया वह एक साजिश का परिणाम है, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की किसी भी ज्यादती का डट कर सामना किया जाएगा। कलसी ने विधायक संदोहा पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की की मांग की । इस अवसर पर पूर्व सिटी इंचार्ज भारत भूषण शर्मा, पूर्व महासचिव पंजाब राजवंत अलीशेर, हकीकत राय दीनानगर, सुखविन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed