फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi party mp bhagwant man challanged arun jaitley in loksabha

'आप' के सांसद का जेटली को चैलेंज...बोलने नहीं दूंगा

Wed, 28 May 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 May 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party mp bhagwant man challanged arun jaitley in loksabha

संगरूर संसदीय क्षेत्र से पंजाब में सर्वाधिक मतों से जीतकर आम आदमी पार्टी से सांसद बने भगवंत मान ने कहा है कि कमोबेश वह अरुण जेटली को तो संसद में नहीं बोलने देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेटली को अमृतसर के लोगों ने नकार दिया, लेकिन राज्यसभा सांसद होने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल में अहम जगह दी गई। मान ने कहा कि एक बार लोकसभा चुनाव हारने वाले को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

मुद्दे उठाने हैं तो जीतकर आओ

aam aadmi party mp bhagwant man challanged arun jaitley in loksabha
मान ने कहा कि चुनाव के दौरान जेटली ने ही कहा था कि मुद्दे उठाने हैं तो जीतकर आओ, लेकिन अब वे कैप्टन अमरिंदर सिंह से चुनाव हार गए हैं और उन्हें मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री बनाया गया।

मान ने एक शिगूफा छोड़ते उन्होंने कहा कि ऐसा ही संगरूर के साथ होता रहा। वहां के लोग सुखदेव सिंह ढींढसा को हराते रहे, लेकिन उन्हें राज्यसभा के जरिए सांसद बनाया जाता रहा और लोग कहते थे, ढींढसा को हरा दिया था फिर वह सांसद कैसे बन गए। मान ने मुख्यमंत्री बादल एवं लोक भलाई पार्टी को अकाली दल में शामिल करने वाले बलवंत सिंह रामूवालिया पर भी कटाक्ष किए।

शेरनी की कोख से जन्म लेने वाला ही शेर नहीं होता

aam aadmi party mp bhagwant man challanged arun jaitley in loksabha

मान ने कहा कि शेरनी की कोख से जन्म लेने वाला ही शेर नहीं होता शेर तो मेहनत और जनता बनाती है, केवल व्यक्ति में आत्म विश्वास होना चाहिए। बकौल मान वह जनता के बीच रहे और लोगों की आवाज बुलंद की, इसीलिए जनता ने उन्हें चुना।

उन्होंने कहा कि वह पंजाब की आवाज लोकसभा में बुलंदी से उठाएंगे और बेरोजगारी एवं नशा तस्करी के मुद्दों का हल कराने में कोई कसर नहीं छोडे़गे।

भगवंत मान बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के निमंत्रण पर यहां सभागार में आयोजित समारोह में वकीलों को संबोधित कर रहे थे। मान ने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जमानत के मामले में 31 तारीख को अहम फैसला होगा।

विज्ञापन

बतौर सांसद पंजाबी भाषा में लेंगे शपथ

aam aadmi party mp bhagwant man challanged arun jaitley in loksabha

उन्होंने कहा कि वह बतौर सांसद पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण करेंगे और शपथ के दिन शहीद भगत सिंह द्वारा शुरू की गई क्रांति के प्रतीक केसरिया रंग की पगड़ी पहन कर संसद जाएंगे। मान ने कहा कि घर बैठे जीत का दावा करने वाले नेताओं को जमीन से जुड़ना चाहिए। इस चुनाव में कई नेताओं को जनता ने जमीन दिखा दी है।

जमीन से जुड़े लोग ही ऊपर उठते हैं। इस मौके मान ने कई शिगूफे छोड़े और उपस्थित वकीलों को हंसी के ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अनमोल रत्न सिंह सिद्धू एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed